Team India vs South Africa : टीम इंडिया ने शुरू किया अभ्यास, साथ में फुटबॉल खेलते दिखे कोहली और द्रविड़
नई दिल्ली। विवादों के बीच टीम इंडिया टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के लिए शुक्रवार की सुबह चार्टर्ड फ्लाइट से साउथ अफ्रीका पहुंच गई है। इसके मद्देनजर टीम इंडिया ने अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के इस सेशन का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम के खिलाड़ी भारतीय टीम …
नई दिल्ली। विवादों के बीच टीम इंडिया टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के लिए शुक्रवार की सुबह चार्टर्ड फ्लाइट से साउथ अफ्रीका पहुंच गई है। इसके मद्देनजर टीम इंडिया ने अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के इस सेशन का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम के खिलाड़ी भारतीय टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडिशनिंग कोच सोहम देसाई के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग करते हुए दिख रहे हैं। कप्तान विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ के बीच भी शानदार बॉन्डिंग दिख रही है।
How did #TeamIndia recharge their batteries ahead of their first training session in Jo'Burg? ?
On your marks, get set & Footvolley! ☺️???#SAvIND pic.twitter.com/dIyn8y1wtz
— BCCI (@BCCI) December 18, 2021
टीम इंडिया ने अपनी ट्रेनिंग की शुरुआत हल्की स्ट्रेचिंग से की, जिसके बाद सभी ने फुटबॉल-वॉलीबॉल खेला। खेल के दौरान द्रविड़ और टेस्ट कप्तान विराट कोहली कई बार एक दूसरे से हैंड शेक करते भी करते नजर आए। इस बीच, द्रविड़ और कोहली की टीम के बीच एक मुकाबला भी हुआ।वीडियो में ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन और अन्य खिलाड़ी मस्ती करते दिख रहे हैं।
?Touchdown South Africa ??#TeamIndia #SAvIND pic.twitter.com/i8Xu6frp9C
— BCCI (@BCCI) December 16, 2021
भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर 26 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद मेहमान टीम 19 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी।
भारत के ‘स्ट्रेंथ एवं कंडिशनिंग कोच’ सोहम देसाई ने कहा, ”हम मुंबई में तीन दिन तक कड़े पृथकवास में रहे और 10 घंटे की लंबी फ्लाइट से यहां पहुंचे। कल भी यहां कड़े पृथकवास में रहे। इसलिये खिलाड़ियों के लिये कौशल सत्र शुरू करना थोड़ा जोखिम भरा होगा। ” उन्होंने कहा, ”इसलिये वे दौड़ने के लिये गये, थोड़ी ‘स्ट्रेंचिंग की और पसीना बहाया। हम कल एक मैच शुरू करेंगे। ”
उन्होंने कहा, ”साथ ही कार्यक्रम इस तरह का है कि हमें शुरू से ही अभ्यास करते रहना होगा। हम सिर्फ इतना ही कर सकते हैं। यहां ऊंचाई 1400 मीटर की है और हम समुद्र तल के स्तर से आ रहे हैं इसलिये खिलाड़ियों को अनुकूलित होने के लिये दो-तीन दिन लगेंगे। ” खिलाड़ियों के ‘फुटवॉली’ के प्रति लगाव के बारे में बात करते हुए देसाई ने कहा, ”इस खेल को अब भारतीय क्रिकेट टीम का खेल कहा सकता है। हम उन्हें कई अन्य विकल्प भी देते हैं लेकिन वे ‘फुटवॉली’ को ही चुनते हैं। ” उन्होंने कहा, ”वे इसे पसंद करते हैं और इससे उन्हें अपने खेल पर ध्यान बनाये रखने में मदद मिलती है। ”
