बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव, कहा-भाजपा आने वाले चुनाव में हार के डर से करा रही कार्रवाई
लखनऊ। आज सपा के करीबियों पर इनकम टैक्स विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूदा सरकार पर भड़के। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हार सताएगी तो दिल्ली से बड़े-बड़े नेता आएंगे। अभी इनकम टैक्स विभाग आया है फिर ईडी और सीबीआई …
लखनऊ। आज सपा के करीबियों पर इनकम टैक्स विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूदा सरकार पर भड़के। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हार सताएगी तो दिल्ली से बड़े-बड़े नेता आएंगे। अभी इनकम टैक्स विभाग आया है फिर ईडी और सीबीआई आएगी।
इनकम टैक्स विभाग भी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के पास कोई नया रास्ता नहीं है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय के यहां की गई छापेमारी को बताया चुनाव को देखते हुए यह सब किया जा रहा है। इनकम टैक्स रिटर्न निकालने के समय क्यों नहीं देखा गया।
पार्टी और नेता इससे डरने वाले नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है। कांग्रेस का पुराना इतिहास उठाकर देखा जाए तो, जब भी डराना होता था तो इन्हीं संस्थाओं का इस्तेमाल कर डराया जाता था। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कह रही थी, हम रामराज्य लाएंगे। लेकिन जो समाजवाद का रास्ता है, वहीं रामराज्य लाएगा।
पढ़ें: बरेली: 23 मिनट की देरी से बरेली पहुंचे पीएम मोदी, जनप्रतिनिधियों ने एम्स और आईटी पार्क की रखी मांग
बता दें कि आयकर विभाग की टीम आज शनिवार सुबह लखनऊ, मैनपुरी, मऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों और सपा के दिग्गज नेताओं के घर और कैंप कार्यालयों पर छापेमारी की है। मैनपुरी के मनोज यादव, लखनऊ में पूर्व सीएम के ओएसडी रहे जैनेंद्र यादव और मऊ के राजीव राय सहित लगभग एक दर्जन से ज्यादा नेता शामिल है। लखनऊ में आयकर का छापा अंबेडकर पार्क के पास स्थित जैनेंद्र यादव के आवास पर पड़ा है। वहीं मऊ में सपा नेता राजीव राय के कैंप कार्यालय पर छापेमारी की गई। छापेमारी की सूचना पर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा तक किया। हंगामा बढ़ने की आशंका के चलते भारी पुलिस फोर्स मौके पर बुलाया गया है।
