प्रणति राय प्रकाश योग को दे रही खास इम्पॉर्टेंस, देखें
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रणति राय प्रकाश अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह स्वस्थ रहने के लिये अपनी दिनचर्या में योग को खास महत्व देती हैं। उन्होंने अपने फैंस को योग के बारे में प्रोत्साहित करने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। एक्ट्रेस हमेशा अपने फैंस के लिए इस …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रणति राय प्रकाश अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहती हैं। वह स्वस्थ रहने के लिये अपनी दिनचर्या में योग को खास महत्व देती हैं। उन्होंने अपने फैंस को योग के बारे में प्रोत्साहित करने के लिए इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।
एक्ट्रेस हमेशा अपने फैंस के लिए इस तरह की कई वीडियो साझा करती रहती हैं। उनके प्रशंसक भी ऐसे वीडियो से काफी प्रभावित होते हैं। प्रणति राय अपने आकर्षक व्यक्तित्व और अपनी फिटनेस दिनचर्या के लिए चर्चा में बनी रहती है। अभिनेत्री के जारी वीडियो में भी वह योग करती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस कई तरह के आसन कर रही हैं।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि योग और ध्यान मन और शरीर के लिए अच्छा अभ्यास हैं। योग हमें आत्म-जागरुक रखने का तरीका सिखाता है। इसके अलावा, यह मुझे स्वस्थ और खुश रखता है।
देखें वीडियो- https://www.instagram.com/reel/CXc0A9VofDV/?utm_source=ig_web_copy_link
एक्ट्रेस ने अपने कैरियर की शुरुआत मनफोडगंज की बिन्नी और लव आज कल टू जैसी फिल्मों में बड़े पर्दों से की हैं। वह आने वाले दिनों में कई फिल्मों में दिखने वाली हैं।
Tiger 3: शादी के बाद सलमान खान के साथ दिल्ली में कटरीना शुरू करेंगी शूटिंग
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) 9 दिसंबर को राजस्थान में विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। खबरों की मानें तो एक्ट्रेस हनीमून ब्रेक पर नहीं जाएंगी। इसकी वजह है कि कटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान (Salman Khan) के साथ अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ (Tiger 3) की शूटिंग दिल्ली में शुरू करेंगी जिसके चलते वो काफी बिजी हैं और हनीमून ब्रेक पर नहीं जा पाएंगी।
पूरी खबर पढनें के लिए यहां क्लिक करें- Tiger 3: शादी के बाद सलमान खान के साथ दिल्ली में कटरीना शुरू करेंगी शूटिंग
