लखनऊ: बिल्डर शकील समेत पांच पर 70 लाख रुपए हड़पने का केस दर्ज
लखनऊ। लखनऊ के जाने-माने बिल्डर शकील हैदर समेत उनके पांच लोगों के जमीन बेचने में धोखाधड़ी कर 70 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए वजीरगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरअसल मामले की शिकायत मिलने डीएम के निर्देश पर वजीरगंज थाना में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। …
लखनऊ। लखनऊ के जाने-माने बिल्डर शकील हैदर समेत उनके पांच लोगों के जमीन बेचने में धोखाधड़ी कर 70 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए वजीरगंज थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है। दरअसल मामले की शिकायत मिलने डीएम के निर्देश पर वजीरगंज थाना में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। विदित हो कि बिल्डर शकील पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी बताया जाता है।
पीड़ित भरावन निवासी शिवमोहन ने बताया कि उन्होंने शकील हैदर, प्रॉपर्टी डीलर बलिराम, शौकत, इरशाद व श्रीकृष्ण से 12 लाख रुपये में रजिस्ट्री कराकर जमीन खरीदी थी। इस जमीन पर निर्माण के लिए उन्होंने लगभग 45 लाख रुपये भी लगा दिये। बाद में पता चला कि जमीन पर शकील व उसके साथियों ने पूर्व से ही करोड़ों का लोन ले रखा था और वे किश्त नहीं जमा कर रहे।
इसलिए बैंक ने उन्हें नोटिस भेज दिया। जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। अंतत: उन्होंने डीएम को मामले की शिकायत की। ठाकुरगंज थाना प्रभारी ने बताया कि डीएम के आदेश पर वजीरगंज थाना में सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
मोबाइल चुराने वाले व नशीला पदार्थ बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
लखनऊ। सरकारी कार्यक्रमों में मशगूल राजधानी की पुलिस भूली ठेकेदार महेंद्र जायसवाल के हत्याकांड को जैसे भूल ही गई है। घटना के एक सप्ताह बीत चुके हैं। पर अबतक पुलिस हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं खोज सकी है। विदित हो कि गत रविवार शाम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में ठेकेदार महेंद्र जायसवाल की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। मामले को लेकर लखनऊ मध्य की डीसीपी डॉ ख्याति गर्ग, कृष्णा नगर थाना पुलिस और क्राइम सेल जांच में लगी हुई थी।
मौके पर बरामद हुए महेंद्र के मोबाइल से कुछ कॉल डीटेल भी मिलीं। बदमाशों का रूट मैप भी तैयार किया गया। पर आज एक सप्ताह बाद भी पुलिस पूरी तरह से खाली हाथ है। मालूम हो कि महेंद्र जायसवाल पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी का पूर्व में ड्राइवर था। इसलिए पुलिस इस हत्या को गैंगवार के रूप में देख रही है।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: बिकरू कांड से जुड़े एक और आरोपी को पुलिस ने दबोचा
