विश्व हिंदू महासंघ योगी आदित्यनाथ के आगे ढाल बनकर खड़ा होगा : भिखारी प्रजापति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में जय जय योगी सरकार यात्रा का आगाज करने आये विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भिखारी प्रजापति शनिवार को कहा कि योगी जी हिंदूत्व के नेता हैं। अगर हिंदुत्व विकास में कोई बाधा डालता है तो विश्व हिंदू महासंघ ढाल की तरह योगी जी के आगे खड़ा होगा। विश्व …

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में जय जय योगी सरकार यात्रा का आगाज करने आये विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भिखारी प्रजापति शनिवार को कहा कि योगी जी हिंदूत्व के नेता हैं। अगर हिंदुत्व विकास में कोई बाधा डालता है तो विश्व हिंदू महासंघ ढाल की तरह योगी जी के आगे खड़ा होगा।

विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने यात्रा प्रारंभ से पहले राजकीय संग्रहालय में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक संत हैं और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ गोरक्ष पीठाधीश्वर एक सन्यासी हैं। संत और सन्यासी का कार्य पूरी दुनिया को तो पसंद आ रहा है। पर देश के चंद लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। हमारा सपना था कि अयोध्या में श्री राम मंदिर बने और उसके बाद अब मथुरा में योग योगेश्वर श्री कृष्ण जी का मंदिर निर्विवाद हो ऐसा विचार है। इसके लिए हिंदू महासंघ पूरी तरह से तैयार है।

15 हजार से अधिक महिलाओं का कल होगा सम्मान

लखनऊ। राजधानी के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की महिलाएं व युवतियां अपनी शक्ति का एहसास कराएंगी। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) स्वाती सिंह उनका सम्मान भी करेंगी। इसकी तैयारियां एक सप्ताह से चल रही हैं। कार्यक्रम में 15 हजार से अधिक स्वावलंबी महिलाओं के सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम 19 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से भौनवाल स्कूल मैदान में होगा।

मंत्री स्वाती सिंह ने कहा कि हमने स्वावलंबी सहित विभिन्न विधाओं में परांगत महिलाओं का सम्मान करने की योजना बनायी हैं ताकि उनमें और अधिक ऊर्जा का संचार किया जा सकें। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में मुफ्त सेनेटरी पैड वितरण व उसके प्रति महिलाओं को जागरूक करने की योजना बनाई। आज स्वयं सेविकाएं घर-घर जाकर महिलाओं को उसके प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की तमाम योजनाओं को अपनी विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं के लिए चालू करवा चुकी हूं।

यह भी पढ़ें:-केजीएमयू ने जारी किया बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2021 का एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

संबंधित समाचार