बरेली: सड़क हादसे में गल्ला कारोबारी की मौत
बरेली, अमृत विचार। रामपुर से गल्ला लेकर आ रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव के सुनील सक्सेना ने बताया कि उनके चचेरे भाई जितेन्द्र (25) गल्ला कारोबारी …
बरेली, अमृत विचार। रामपुर से गल्ला लेकर आ रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधौली गांव के सुनील सक्सेना ने बताया कि उनके चचेरे भाई जितेन्द्र (25) गल्ला कारोबारी थे।
शुक्रवार वह गल्ला खरीदने के लिए रामपुर गए थे। गल्ला खरीदकर लौटते समय दोपहर करीब 3 बजे नदौसी स्थित रोड नंबर दो पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जितेंद्र की मौके पर ही सांसें थम गईं। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। दो साल पहले ही उनकी बदायूं के बिनावर की रहने वाली पिंकी से शादी हुई थी। दंपत्ति का एक साल का बेटा भी है।
