श्रीनगर: आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, लश्कर-ए तैयबा का एक आतंकी ढेर
श्रीनगर। श्रीनगर के हरवान इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ रविवार तड़के हुई। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना के बाद हरवान …
श्रीनगर। श्रीनगर के हरवान इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ रविवार तड़के हुई। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना के बाद हरवान में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किस संगठन से जुड़ा था, इसका पता लगाया जा रहा है लेकिन शिनाख्त करने पर यह जरूर पता चला की मारा गया आतंकी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य है।
