‘पुष्पा’ सिनेमाघरों में हुई रिलीज, जल्द OTT पर आएगी नजर
मुंबई। दक्षिण फिल्मों के अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही थी। यहीं, वजह है कि फिल्म ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘पुष्पा’ काफी हिट साबित …
मुंबई। दक्षिण फिल्मों के अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही थी। यहीं, वजह है कि फिल्म ने सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी। शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘पुष्पा’ काफी हिट साबित हुई है।
फिल्म के निर्माताओं ने अब इसे ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज करने की घोषणा कर दिया है। यह खबर उनलोगों के लिये खुशखबरी हैं, जो कोविड-19 या किसी अन्य कारण से इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिये नहीं जा पाये हैं। जानकारी के अनुसार,‘पुष्पाः द राइज’ के राइट्स ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम को मिला है।
पढ़ें: Bigg Boss 15: ऐसा क्या कहा तेजस्वी प्रकाश ने कि सुनकर उमर के उड़ गए होश…जानें
हालांकि, फिल्म ओटीटी पर कब आयेगी। अभी इसकी घोषणा नहीं की गयी है। अनुमान है कि अगले साल जनवरी में अमेजन प्राइम पर रिलीज हो जायेगी। अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की यह फिल्म आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की डकैती की कहानी के उपर बनी है। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। पुष्पा को दो भागों में फिल्माया जायेगा। पहले भाग का नाम पुष्पा: द राइज है, जो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है और अब ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज होने वाली है।
फिल्म ने 2 दिन में वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा किया पार…
इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन हिंदी वर्जन में करीब 4 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। पहले दिन फिल्म ने हिंदी में 3 करोड़ रुपए कमाए थे। इस लिहाज से फिल्म ने 2 दिन में अब तक हिंदी में टोटल 7 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।
It's Pushpa Raj's Rage at the Box Office ?
Becomes the biggest Indian Grosser ??MASSive 116 CR 2 days Gross Worldwide for #PushpaTheRise ??#ThaggedheLe ?#PushpaBoxOfficeSensation@alluarjun @iamRashmika @aryasukku @ThisIsDSP @adityamusic @TSeries @MythriOfficial pic.twitter.com/cgmUhDS5Wp
— Pushpa (@PushpaMovie) December 19, 2021
इस फिल्म ने 2 दिन में वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने 2 दिनों में 116 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन 71 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं दूसरी दिन फिल्म ने 45 करोड़ कमाए हैं। USA के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1.30 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है। फिल्म ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में भी शानदार कमाई कर रही है। ‘पुष्पा: द राइज’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है।
