ब्राजील के पूर्व महान फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो दूसरे स्तर के क्लब में खरीदेंगे हिस्सेदारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के पूर्व महान फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो ने कहा कि वह अपने पुराने क्लब क्रुजेरियो के बहुलांश शेयरधारक बनेंगे। View this post on Instagram A post shared by Sérgio Santos Rodrigues (@sergio.santosrodrigues) दो बार के विश्व कप विजेता 45 वर्षीय रोनाल्डो और क्लब के अध्यक्ष सर्जियो सैंटोस रोड्रिग्स ने शनिवार को सोशल मीडिया …

रियो डी जेनेरियो। ब्राजील के पूर्व महान फुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो ने कहा कि वह अपने पुराने क्लब क्रुजेरियो के बहुलांश शेयरधारक बनेंगे।

दो बार के विश्व कप विजेता 45 वर्षीय रोनाल्डो और क्लब के अध्यक्ष सर्जियो सैंटोस रोड्रिग्स ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि क्लब को खरीदने के लिए सैद्धांतिक रूप से एक समझौता हुआ था। रोनाल्डो ने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत बेलो होरिजोंटे में स्थित क्लब क्रुजेरियो में की थी। उन्होंने 1993 और 1994 में इस टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

रोनाल्डो ने सैंटोस के साथ जारी वीडियो में कहा, ”मैं खुश हूं। क्रुजेरियो जिस जगह का हकदार है, उस जगह पर ले जाने के लिए हमें काफी मेहनत करनी होगी ।” इस सौदे का हालांकि विवरण जारी नहीं किया गया है।

संबंधित समाचार