बुलडोजर गुंडों पर चलता है, दर्द सपा को होता है: स्मृति ईरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर। अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने रविवार को समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुये कहा कि अपराध और अपराधियों के मामले में जीरो टालरेंस की नीति का पालन कर रही योगी सरकार गुंडे-माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चला रही है। मगर इसका दर्द सपा के नेताओं को हो रहा है। लंका मैदान से भाजपा के …

गाजीपुर। अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने रविवार को समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुये कहा कि अपराध और अपराधियों के मामले में जीरो टालरेंस की नीति का पालन कर रही योगी सरकार गुंडे-माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चला रही है। मगर इसका दर्द सपा के नेताओं को हो रहा है। लंका मैदान से भाजपा के जन विश्वास यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने पहुंची स्मृति ईरानी ने यहां एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि गाजीपुर में माफिया की छाती पर बुलडोजर चल रहा। गुंडों पर बुलडोजर चलने पर सपा को दर्द हो रहा है। माफियाओं पर बुलडोजर चला, क्योंकि स्टेरियिंग जनता के हाथ में है। जनता की इच्छा थी कि माफियाओं, गुंडों पर बुलडोजर चले।

उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एक गरीब मां के बेटे को देश का प्रधान सेवक बनाया। जिसने गरीबी को नजदीक से देखा है, वहीं गरीब के दर्द को समझ सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को न सिर्फ कोरोना के दंश से उबारने में मदद किए बल्कि अनाज के गोदाम गरीबों के लिए खोल दिये। प्रधान सेवक ने देश मे मुफ्त वैक्सीन लोगों तक पहुंचाई। सांसद ने कहा कि सपा अध्यक्ष पहले तो वैक्सीन के नाम पर लोगों को भ्रमित करते रहे और गरीबों को वैक्सीन लगवाने से मना किया मगर खुद लगवा ली। कुछ लोग चुनाव आने पर हिन्दू होने का दावा करते हैं। हिन्दू कभी अपनी जननी के टुकड़े होने की बात नहीं करेगा। हिन्दू कभी अपनी सेना से प्रमाण नहीं मांगेगा। चुनाव में जनता का इंजेक्शन सपा को लगेगा।

पढ़ें: मिशन 2022: अयोध्या से होकर गुजरेंगी जनविश्वास यात्राएं

भाजपा की जनविश्वास यात्रा दो दिनों तक गाजीपुर के सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करेगी। यात्रा 21 दिसंबर को सकलडीहा के रास्ते चंदौली सीमा में प्रवेश करेगी। चंदौली की सभी विधानसभा में भ्रमण करने के बाद 22 दिसम्बर को सोनभद्र जिले की सीमा में यात्रा प्रवेश करेगी। 23 दिसंबर को मिर्जापुर जाएगी। रात में ही यहां से प्रयागराज जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। 25 दिसंबर कौशाम्बी के विधानसभा में भ्रमण कर 26 को कुंडा के रास्ते प्रतापगढ़ जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। 27 को भदोही की सभी विधानसभा में भ्रमण करेगी। 29 दिसंबर को सेवापुरी के रास्ते वाराणसी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।

वाराणसी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनविश्वास यात्रा भ्रमण करेगी। 30 को जौनपुर की सीमा में प्रवेश करेगी। यहां से कादीपुर के रास्ते सुल्तानपुर की सीमा में प्रवेश करेगी। इसके बाद अमेठी में यात्रा का समापन होगा। इस दौरान कुल चार बड़ी व 31 छोटी जनसभा होगी। यात्रा का कुल 364 जगहों पर स्वागत किया जाएगा। जिले से आरम्भ हो रही यात्रा पूरे काशी क्षेत्र के विभिन्न जनपदों में जाएगी। इसका समापन अमेठी में होगा। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी लंका मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इनके साथ कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या और बृजेश पाठक भी रहेंगे। दोनों मंत्री यात्रा के साथ-साथ चलेंगे।

संबंधित समाचार