अयोध्या: भरतकुण्ड महोत्सव में चौथे दिन बही भक्ति की रसधारा
भदरसा (अयोध्या)। भरत की तपोस्थली नंदीग्राम में चल रहे 23वें भरतकुंड महोत्सव के चौथे दिन रविवार को रामलीला में प्रभु श्री राम और उनके अनुज भरत जी के चरित्र से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं, जनपद के कोने-कोने से आये पहलवानों ने अपने दांव पेंच और करतब …
भदरसा (अयोध्या)। भरत की तपोस्थली नंदीग्राम में चल रहे 23वें भरतकुंड महोत्सव के चौथे दिन रविवार को रामलीला में प्रभु श्री राम और उनके अनुज भरत जी के चरित्र से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं, जनपद के कोने-कोने से आये पहलवानों ने अपने दांव पेंच और करतब दिखाए। इसके उपरांत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां की गई।
कार्यक्रम के चौथे दिन रामलीला में परशुराम लक्ष्मण संवाद, जनपद स्तरीय कुश्ती व सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अयोध्या के रामलीला के कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का मनमोहक प्रस्तुति दी। दंगल में आज दूसरे दिन स्थानीय पहलवानों का भी बोलबाला रहा। इसके पहले महोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन अयोध्या जनपद में दीपोत्सव कार्यक्रम का नेतृत्व करने वाले डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रोफेसर शैलेंद्र वर्मा मुख्य अथिति रहे। भरतकुंड महोत्सव न्यास के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इसके उपरांत संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश की लखनऊ कलाकार जाह्नवी पांडेय एंड टीम ने लोकगीत व भजनों ने लोगों को भक्तिमय बना दिया। अंबेडकरनगर की कलाकार प्रतिमा यादव व उनकी टीम की ओर से लोक गीतों की प्रस्तुति, अयोध्या की नव्या की ओर से डांस व महेंद्र कुमार अंबेडकरनगर की तरफ से लोकगीतों की प्रस्तुतियां पेश की गई। कार्यक्रम का संचालन सुभाष पांडेय और अध्यक्षता परमात्मा दास ने की।
पढ़ें: अयोध्या: शहादत दिवस पर तीन विभूतियों को मिला ‘माटी रतन’ सम्मान
इस दौरान विपिनेश पांडेय, अजय सिंह, भोलेंद्र गोस्वामी, रमाकांत द्विवेदी, विनय पांडेय, रमाकांत पांडेय, विनोद पांडेय, न्यास के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी राकेश मिश्र, सतीश पांडेय, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बृजेन्द्र दूबे, बृजमोहन तिवारी, शैलेन्द्र मिश्र, शिवम मिश्र समेत न्यास के पदाधिकारी बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी इंचार्ज भदरसा विनय सिंह दल बल और पीएसी के जवानों के साथ मुस्तैद रहे।
