लखनऊ: अनियंत्रित ऑडी कार ने 3 को मारी टक्कर, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के छन्नीलाल चौराहे पर तेज रफ्तार से गुजर रही ऑडी ने 3 लोगों को टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार ने पहले बाइक सवार को ठोकर मारी, ठोकर लगने से बाइक चालक कार के नीचे आ गया और काफी दूर तक घसीटा चला गया। इसी दौरान अनियंत्रित ऑडी कार ने एक स्कूटी सवार और …

लखनऊ। राजधानी के छन्नीलाल चौराहे पर तेज रफ्तार से गुजर रही ऑडी ने 3 लोगों को टक्कर मार दी। अनियंत्रित कार ने पहले बाइक सवार को ठोकर मारी, ठोकर लगने से बाइक चालक कार के नीचे आ गया और काफी दूर तक घसीटा चला गया। इसी दौरान अनियंत्रित ऑडी कार ने एक स्कूटी सवार और साइकिल सवार को भी ठोकर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में पहुंची महानगर पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें कि बंसी बिहार बालागंज निवासी अफसर अली किसी काम से घर से निकले थे। वह बाइक से चुन्नीलाल चौराहे पर पहुंचे थे। इसी दौरान लापरवाही से ऑडी कार चला रहे ओमेक्स हाइट्स विभूति खंड निवासी मनीष चंद्र बाजपेई ने अफसर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अफसर गाड़ी के नीचे फंस गए। मनीष गाड़ी चालक अपने बचाव को लेकर गाड़ी भगाने के चक्कर में नहीं रोकी और बाराबंकी निवासी दयाराम और एक स्कूटी सवार को भी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और इसकी सूचना महानगर पुलिस को दी। गंभीर रूप से घायल अफसर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल दयाराम को महानगर के बीआरडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दयाराम का इलाज चल रहा है।डॉक्टरों की माने तो दयाराम की स्थिति नाजुक है। वही स्कूटी सवार मौके से चला गया। इंस्पेक्टर महानगर दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि आरोपित मनीष चंद्र बाजपाई की दिमागी हालत ठीक नहीं है। आरोपी की गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-छह रूटों पर शुरू हुआ 57 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन, नगर विकास मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

संबंधित समाचार