हरदोई: टड़ियावां इंस्पेक्टर हुए लाइन हाजिर, जानें क्यों…
हरदोई। लॉ एंड आर्डर को और मजबूत करने के लिए एसपी अजय कुमार ने महकमें में फेरबदल किया है। टड़ियावां इंस्पेक्टर वकील सिंह यादव को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर राजदेव सिंह को वहां की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही कई चौकी प्रभारी भी इधर से उधर किए गए हैं। एसपी …
हरदोई। लॉ एंड आर्डर को और मजबूत करने के लिए एसपी अजय कुमार ने महकमें में फेरबदल किया है। टड़ियावां इंस्पेक्टर वकील सिंह यादव को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर राजदेव सिंह को वहां की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही कई चौकी प्रभारी भी इधर से उधर किए गए हैं।
एसपी अजय कुमार ने सुरसा थाने में तैनात महेंद्र सिंह को सेमरा चौराहा चौकी प्रभारी बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात रामानन्द मिश्र को बघौली चौराहा पुलिस चौकी की कमान दी है। पाली थाने में तैनात एसएसआई राज नारायण यादव कौ गंज जलालाबाद पुलिस चौकी कोतवाली मल्लावां का प्रभारी बनाया गया है।
टड़ियावां मे तैनात धर्मेन्द्र विश्नोई को पिहानी कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात प्रमोद यादव को कल्याणमल पुलिस चौकी की कमान सौंपी गई है। इसी तरह पुलिस लाइन में तैनात अजीम खां को पिहानी, राजेन्द्र सिंह को मल्लावां और शिवकुमार को सुरसा थाने में तैनात किया गया है।
मझिला थाने में तैनात धीरेन्द्र कुमार यादव को लोनार, हरपालपुर थाने में तैनात धारा सिंह, हरियावां थाने में तैनात प्रवीण कुमार और पाली थाने में तैनात मोहनलाल को अरवल थाने भेजा गया है।
अमरोहा : शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, चार मवेशियों की जलकर मौत
डिडौली कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जोया के मोहल्ला में शॉर्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। जिसमें जलकर चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। मकान में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। अचानक लगी आग से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया है। जानकारी के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
