वंशवाद और परिवारवाद वालों ने यूपी को कर रखा था बदहाल : मुख्यमंत्री योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस का नाम लिये बगैर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने उत्तर प्रदेश को बदहाल कर दिया था। मछलीशहर के फौजदार इंटर कॉलेज के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरू के रूप …

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस का नाम लिये बगैर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वालों ने उत्तर प्रदेश को बदहाल कर दिया था। मछलीशहर के फौजदार इंटर कॉलेज के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरू के रूप में उभरना है, वह किसी देश का पिछलग्गू नहीं हो सकता।
2022 में नया उत्तर प्रदेश बनाना है। हम समस्या को समस्या नहीं बनने देना चाहते, हम समस्या का समाधान करना चाहते हैं।

पूर्व की सरकारों ने परिवारवाद और वंशवाद के आधार पर नौजवानों को जाति के नाम पर आपस में लड़ाने का काम किया। उन्हें नौकरी से दूर रखा, जब भी कोई नौकरी निकलती थी, तो पूरा खानदान निकल पड़ता था। भाजपा सरकार ने पांच साल में ईमानदारी के साथ पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। योगी ने कहा कि पिछली सरकार सरकारी खजाने में डकैती डालने का काम करती थी।
शासन की योजनाओं को सिर्फ अपने चहेतों को दिया जाता था।

गरीब व किसान तो सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रहते थे, लेकिन भाजपा सरकार में आज हर गरीब व किसान को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने की ओर अग्रसर है।
आज भारत का दुनिया के अंदर सम्मान बढ़ा है। छोटी सोच के लोग बड़ा काम नहीं कर सकते हैं। पिछली सरकार के लोगों की सोच संकुचित और छोटी थी। विकास कैसे होना चाहिए, इसे पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने कर दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कोविड वैक्सीन का विरोध कर रहे थे , उनका ही विरोध कर देना है। वे जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। गरीब को बचाने का विरोध कर रहे थे। आज जो गरीबों को राशन मिल रहा है , वह 2017 के पहले माफियाओं के पास चला जाता था। उन्होंने कहा कि अकेले जौनपुर में दो लाख प्रवासी वापस आए। इनका जीवन बचाने के साथ-साथ उन्हें काम देने का काम किया गया।

गांव के अंदर विकास कार्य कराने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए भी सरकार ने काम किया। त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का काम किया। योगी के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 1538 करोड रुपए के 86 किमी लंबे तीन राष्ट्रीय राजमार्गों का शिलान्यास समेत कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

यह भी पढ़ें:-भुज की सच्ची कहानी: जब 300 महिलाओं ने अपनी जान ख़तरे में डाल, की थी वायुसेना की मदद, जानें इतिहास…

संबंधित समाचार