भरखनी क्षेत्र के दो ग्राम पंचायत में प्रधान पद के उपचुनाव में सम्पन्न हुआ मतदान
पाली/ हरदोई। भरखनी ब्लॉक क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के उपचुनाव में सोमवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रकिया शुरू हुई। ग्राम पंचायत बरुआरा में 2 बजे तक 71 फीसदी मतदान हुआ था, यहां 1471 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे, जबकि ग्राम पंचायत रमापुर कुंवरपुर में …
पाली/ हरदोई। भरखनी ब्लॉक क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के उपचुनाव में सोमवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रकिया शुरू हुई। ग्राम पंचायत बरुआरा में 2 बजे तक 71 फीसदी मतदान हुआ था, यहां 1471 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे, जबकि ग्राम पंचायत रमापुर कुंवरपुर में 56 फीसदी लोग वोट डाल चुके थे।
भरखनी क्षेत्र में बरुआरा ग्राम पंचायत में प्रधान खजीना बेगम की आकस्मिक मौत एवं रमापुर कुंवरपुर में प्रधान रामादेवी की आकस्मिक मौत होने से इन दोनों ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हो रहे उपचुनाव में सोमवार को मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह 8 बजे शुरू हुए मतदान के बाद बरुआरा ग्राम में मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई थी, लोगों में मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह नजर आया।
सुबह 10 बजे तक बरुआरा में 38 फीसदी वोटिंग हुई थी। यहां थानाध्यक्ष पचदेवरा अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। दोपहर 2 बजे तक यहां 2050 मतदाताओं में से 1467 मतदाता अपने मत का इस्तेमाल कर चुके थे। जबकि ग्राम पंचायत रमापुर कुंवरपुर में दोपहर 2 बजे तक 56 फीसदी मतदान हो चुका था। फिलहाल भरखनी क्षेत्र की दोनों ग्राम पंचायत के मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान चल रहा है।
मुरादाबाद : यूपी पुलिस के गुर सीखेंगे 10 आईपीएस प्रशिक्षु
डॉ. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में 10 आईपीएस प्रशिक्षु यूपी पुलिस के कार्य करने के तरीके को समझेंगे। यह सभी प्रशिक्षु यूपी कैडर के हैं और हैदराबाद से ट्रेनिंग लेने के बाद यहां पर आए हैं। सभी को एक माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कांठ रोड स्थित डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी को पुलिस का गुरुकुल कहा जाता है। आईपीएस से लेकर सब इंस्पेक्टर तक यहां पर पुलिस की बारीकियां सीखते हैं। मौजूदा समय में करीब 75 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी यहां पर प्रशिक्षण ले रहे हैं।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-मुरादाबाद : यूपी पुलिस के गुर सीखेंगे 10 आईपीएस प्रशिक्षु
