काशीपुर: पांच लाख दहेज न लाने पर ससुरालियों ने निकाला, पति ने कर ली दूसरी शादी
काशीपुर, अमृत विचार। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये न लाने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। श्यामपुरम निवासी कुंतेश देवी ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपकर कहा कि पति की मौत के बाद वर्ष …
काशीपुर, अमृत विचार। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये न लाने पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। श्यामपुरम निवासी कुंतेश देवी ने आईटीआई थाने में तहरीर सौंपकर कहा कि पति की मौत के बाद वर्ष 2016 में उसकी मुलाकात अंकित सक्सेना से हुई।
जो एक फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उसने फाइनेंस दिलाने के बहाने उससे दोस्ती कर ली और कुछ समय बाद मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद वह अपने ससुराल मिलक जिला रामपुर गई। आरोप है कि वहां अंकित की मां व उसके पिता नरेश सक्सेना ने दहेज में पांच लाख रुपये लाने की मांग की, जिसे वह नहीं दे पाई।
इसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसको घर से निकाल दिया। वर्ष 2019 में अंकित अचानक कहीं लापता हो गया। खोजबीन करने पर विवाहिता को पता चला कि वह अपने गांव में ही है और उसने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकित सक्सेना, नरेश सक्सेना व अंकित की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
