बाराबंकी: अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर 13 को किया गिरफ्तार, असलहे बरामद
बाराबंकी। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोमवार को पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। सतरिख पुलिस ने 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाइसेन्सी रायफल व एक रिवाल्वर तथा दो तमंचा, 8 जिन्दा कारतूस, 4 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त तीन वाहन बरामद किए। …
बाराबंकी। जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोमवार को पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। सतरिख पुलिस ने 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक लाइसेन्सी रायफल व एक रिवाल्वर तथा दो तमंचा, 8 जिन्दा कारतूस, 4 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त तीन वाहन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि जिले में इन दिनों अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
सोमवार को इस दौरान सतरिख थाने की पुलिस ने प्रदीप कुमार उर्फ लल्लू यादव पुत्र चन्द्रकेश यादव, शिवम यादव पुत्र प्रदीप कुमार उर्फ लल्लू, परशुराम यादव पुत्र स्व. हीरालाल, जयसिंह यादव पुत्र रामआसरे निवासीगण इब्राहिमपुर मजरे भिटौली कला थाना सतरिख जनपद बाराबंकी, अनिल कुमार पुत्र रामप्रसाद, सुनील कुमार पुत्र रामप्रसाद निवासीगण टेटेपुर मजरे लखैचा थाना सतरिख जनपद बाराबंकी, शनि यादव पुत्र सुनील यादव, रामधन पुत्र विन्द्रा प्रसाद, रामसुरेश पुत्र रामकिशोर, रवि यादव पुत्र रामधन, अरविन्द पुत्र रामसेवक, शिवम यादव पुत्र रामधन यादव, सुनील यादव पुत्र बिन्द्रा प्रसाद निवासीगण जरुवा मजरे भिटौली कला थाना सतरिख जनपद बाराबंकी को भिटौली चौराहा ग्राम भिटौली कला थाना सतरिख से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से एक लाइसेन्सी रायफल दो जिन्दा कारतूस दो खोखा 30.6 बोर, एक लाइसेन्सी रिवाल्वर, दो जिन्दा कारतूस, 2 खोखा कारतूस 32 बोर व 02 तमंचा मय 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा घटना में प्रयुक्त तीन अदद वाहन दो अदद स्कार्पियो यूपी 32 जीडब्लू 5532, यूपी 32 एमके 6282 व एक अदद डिजायर यूपी 41 एवी 6333 बरामद किया गया। सभी के खिलाफ थाना सतरिख में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
यह भी पढ़ें:-काशीपुर: पांच लाख दहेज न लाने पर ससुरालियों ने निकाला, पति ने कर ली दूसरी शादी
