अयोध्या: गोसाईगंज पहुंची जन विश्वास यात्रा में दिखा खब्बू का शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  की जन विश्वास यात्रा ईशापुर गांव होते हुए गोसाईगंज विधानसभा में पहुंची। यात्रा में रथ पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सवार थे। जगह-जगह पर लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू की सियासी ताकत का एहसास कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा …

गोसाईगंज/अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  की जन विश्वास यात्रा ईशापुर गांव होते हुए गोसाईगंज विधानसभा में पहुंची। यात्रा में रथ पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सवार थे। जगह-जगह पर लोगों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। इस दौरान इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू की सियासी ताकत का एहसास कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग यात्रा में जुड़े। भारी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने खब्बू व आरती तिवारी जिंदाबाद के नारे लगाए।

सोमवार को यहां पहुंची जन विश्वास यात्रा का मंडल अध्यक्ष अशोक वर्मा, बिनीत सिंह बिन्नू, शिवकुमार यादव, सुशील सिंह की अगुवाई में स्वागत किया गया। यात्रा महबूबगंज, बन्दनपुर, रामगंज होते हुए गोसाईगंज कस्बे में पहुंची। कस्बे में महिलाओं ने छतों से पुष्पवर्षा की। भीटी तिराहे पर युवा नेता शेखर जायसवाल, प्रदीप जायसवाल की अगुवाई में भाजपाइयो ने स्वागत किया। रथ पर अयोध्या सांसद लल्लू सिंह, सहकारिता मंत्री मुकुटबिहारी, कानून मंत्री बृजेश पाठक, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विधानसभा प्रभारी यमुना प्रसाद चतुवेर्दी मौजूद रहे।

यात्रा के साथ हजारों दो व चारपहिया वाहन भी चल रहे थे। यात्रा का स्वागत करने वालो में पूर्व सांसद हरिओम पांडे, पूर्व प्रत्याशी गोकरन दूबे, अम्बेडकरनगर जिलाध्यक्ष मिथलेश त्रिपाठी, श्रीनाथ गुप्ता, विनोद सिंह, रामनिहाल निषाद, डॉ. विजयलक्ष्मी जायसवाल, ओमप्रकाश सोनी, गोपीनाथ, दुर्गेश तिवारी, बजरंग चौरसिया, सभासद प्रशांत गुप्ता, अवधेश सोनी, अनिल मल्हू, श्रीप्रकाश, राजन सोनी, महिला मोर्चा की मीना गुप्ता, श्री देवी, कौशल्या सोनी सहित काफी लोग मौजूद रहे।

खब्बू की लोकप्रियता का कराया अहसास

इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू मौजूदा समय में फर्जी मार्कशीट मामले में पांच साल की सजा पर काट रहे हैं। उनकी जमानत याचिका को भी हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। बावजूद उनके समर्थकों ने उनके ना रहने पर भी यात्रा में अपनी भागीदारी करके उनकी लोकप्रियता का विपक्षियों को एहसास करा दिया। फिलहाल ऊंट किस करवट बैठेगा ये तो आने वाला समय बतायेगा।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाकर 13 को किया गिरफ्तार, असलहे बरामद

संबंधित समाचार