मुरादाबाद : प्रधानमंत्री से मिलेंगी जनपद की 400 महिलाएं
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रयागराज में प्रधानमंत्री से मिलने के लिए एनजीओ की 400 महिलाएं सोमवार को रवाना हुईं। मंगलवार को वहां महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में नारी शक्ति को विभिन्न सौगात देंगे। ऐसी महिलाओं से संवाद भी करेंगे, जिन्होंने अपने कौशल के बल पर गरीबी व बेरोजगारी को मात दी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रयागराज में प्रधानमंत्री से मिलने के लिए एनजीओ की 400 महिलाएं सोमवार को रवाना हुईं। मंगलवार को वहां महिला सशक्तिकरण संवाद कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में नारी शक्ति को विभिन्न सौगात देंगे। ऐसी महिलाओं से संवाद भी करेंगे, जिन्होंने अपने कौशल के बल पर गरीबी व बेरोजगारी को मात दी हैं।
सोमवार को भगतपुर टांडा, कुंदरकी, डिलारी, मूढापांडे, ठाकुरद्वारा, बिलारी, मुरादाबाद से स्वयं सहायता समूह की 225 केयर टेकर व 175 बीसी सखियों को रवाना किया गया।
एनआरएलएम के डीएमएम नवीन कुमार ने बताया कि जिला विकास अधिकारी गोविंद वल्लभ पाठक ने नौ बसों में बैठाकर महिलाओं को रवाना किया। प्रधानमंत्री महिला समूहों द्वारा बेरोजगारी दूर करने के लिए किए जा रहे प्रयासों और उनके कार्यों के बारे जानेंगे।
