हल्द्वानी के निजी अस्पताल में कोरोना संक्रमित बजुर्ग की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को निजी अस्पताल में कोरोना के मरीज की मौत उपचार के दौरान हो गई। संक्रमित का उपचार गैस गोदाम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमित की उम्र 77 साल थी और …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को निजी अस्पताल में कोरोना के मरीज की मौत उपचार के दौरान हो गई। संक्रमित का उपचार गैस गोदाम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा था।

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमित की उम्र 77 साल थी और वह हल्द्वानी का रहने वाला था। बताया गया कि उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इससे पहले 29 नवंबर को नैनीताल निवासी एक 70 साल की महिला कोरोना से मौत हुई थी। उसका उपचार बीसी जोशी कोविड केयर अस्पताल में चल रहा था।

इधर, सोमवार को नैनीताल जिले में 1777 लोगों की कोविड जांच के सैंपल लिए गए हैं। हालांकि सोमवार को लैब में हुई जांचों में कोई भी कोविड पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। साथ ही 5504 लोगों को कोविड का टीका लगाया है।

संबंधित समाचार