मुरारदाबाद : प्रेमजाल में फंसाकर किया युवती से दुष्कर्म, बनाई अश्‍लील वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। आरोपी ने फोन पर लंबी-लंबी बातें करके अमरोहा की युवती को प्रेमजाल में फांस लिया। उसने युवती को बहाने से महानगर बुलाया। इसके बाद वह उसे कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। बाद में फोटो …

मुरादाबाद, अमृत विचार। आरोपी ने फोन पर लंबी-लंबी बातें करके अमरोहा की युवती को प्रेमजाल में फांस लिया। उसने युवती को बहाने से महानगर बुलाया। इसके बाद वह उसे कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। बाद में फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है। पीड़िता अमरोहा की डिडौली कोतवाली क्षेत्र की निवासी है। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की शिकायत की। युवती ने शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी जान-पहचान तीन साल पहले अमरोहा के ही डिडौली थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी युवक से हुई थी।

आरोपी ने फोन पर बातें शुरू कर दी। उसने शादी का झांसा दिया। पीड़िता आरोपी की बातों में आकर उसके प्रेमजाल में फंस गई। युवती के अनुसार 28 फरवरी को आरोपी युवक उसे खाना खिलाने का बहना बनाकर सदर कोतवाली क्षेत्र में बुध बाजार स्थित एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।

पीड़िता ने आरोपी के बहनोई से इसकी शिकायत की तो उसने भी नाजायज दबाव बनाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी तीन साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। आरोपी ने जोया के अस्पताल में एक बार उसका तीन माह का गर्भपात भी कराया। कई बार गर्भपात की दवा खिलाई। अब पुलिस में शिकायत करने पर उसके अश्लील फोटो गांव के रास्तों पर चिपकाने की धमकी दे रहा है। एसएसपी बबलू कुमार ने कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार