महाराष्ट्र पंचायत चुनाव: रिक्त सीटों के लिए शुरू हुआ मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में नगर पंचायत और ग्राम पंचायत की रिक्त सीटों के लिए मतदान मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। मराठवाड़ा क्षेत्र में औरंगाबाद जिले के सोयागांव, नांदेड़ जिले के नायगांव, अर्धपुर और माहूर, जालना जिले के बदनापुर, मंथा, जाफराबाद, घनसावंगी और तीर्थपुरी, उस्मानाबाद जिले के वाशी और …

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में नगर पंचायत और ग्राम पंचायत की रिक्त सीटों के लिए मतदान मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। मराठवाड़ा क्षेत्र में औरंगाबाद जिले के सोयागांव, नांदेड़ जिले के नायगांव, अर्धपुर और माहूर, जालना जिले के बदनापुर, मंथा, जाफराबाद, घनसावंगी और तीर्थपुरी, उस्मानाबाद जिले के वाशी और लोहारा, परभणी जिले के पालम, बीड के कैज में मतदान जारी है।

लातूर जिले के 181 सीटों पर भी मतदान जारी है। परभणी जिले में ग्राम पंचायतों की चार सीटों और नांदेड नगर निगम की एक सीट के लिए मतदान शुरू हो गया है। चुनाव के मद्देनजर आज सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार ओबीसी की सीटें आरक्षित की जाएंगी और इन पर मतदान 18 जनवरी को होगा। मतगणना 19 जनवरी को होगी।

इसे भी पढ़ें…

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- 2014 से पहले नहीं सुना ‘लिंचिंग’ शब्द

संबंधित समाचार