मध्यप्रदेश: ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस ने रखा स्थगन प्रस्ताव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से स्थगन प्रस्ताव लाया गया। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज कार्यवाही प्रारंभ होते ही कांग्रेस की ओर से ओबीसी आरक्षण मसला उठाया गया और इस पर विधिवत स्थगन प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान विपक्ष …

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से स्थगन प्रस्ताव लाया गया। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज कार्यवाही प्रारंभ होते ही कांग्रेस की ओर से ओबीसी आरक्षण मसला उठाया गया और इस पर विधिवत स्थगन प्रस्ताव पेश किया।

इस दौरान विपक्ष के नेता कमलनाथ और अन्य कांग्रेस विधायक जहां बोल रहे थे, तो सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक भी ओबीसी आरक्षण के मामले में अपनी बात रखते हुए दिखे। शोरशराबे के बीच सत्तारूढ़ दल भाजपा ने कहा कि सरकार स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के लिए तैयार है। इसके बाद सदन मेें प्रस्ताव पर चर्चा प्रारंभ हुयी। सदस्यों के एकसाथ बोलने के बीच भाजपा और कांग्रेस सदस्यों में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर श्रेय लेने की होड़ दिखायी दी।

इसे भी पढ़ें…

राज्यसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

संबंधित समाचार