पिछले 24 घंटों में 64 लाख से अधिक का हुआ कोविड वैक्सीनेशन, अब तक लग चुके हैं 138.34 करोड़ टीके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटे के दौरान 64 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 138.34 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 64 लाख 56 हजार …

नई दिल्ली। देश में कोविड टीकाकरण अभियान में पिछले 24 घंटे के दौरान 64 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये। इसके साथ ही कोविड टीकाकरण 138.34 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटों में देश में 64 लाख 56 हजार 911 कोविड टीके लगाये गये हैं।

इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 138 करोड़ 34 लाख 78 हजार 181 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 5326 नए मामले सामने आए हैं। देश में अभी 79 हजार 97 कोविड रोगियों का इलाज चल रहा है। यह संक्रमित मामलों का 0.23 प्रतिशत है। इसी अवधि में 8043 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं।

अभी तक कुल तीन करोड़ 41 लाख 95 हजार 60 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 10 लाख 14 हजार 79 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 66 करोड़ 61 लाख 62 हजार 659 कोविड परीक्षण किए हैं।

यह भी पढ़े-

छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में बारूदी सुरंग में विस्फोट, डीआरजी का एक जवान घायल

संबंधित समाचार