गुजरात: प्रश्न पत्र लीक होने के कारण वरिष्ठ लिपिकों की भर्ती परीक्षा रद, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अहमदाबाद, गुजरात। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात सरकार ने परीक्षा से पहले एक प्रश्न पत्र के लीक होने के बाद वरिष्ठ लिपिकों की भर्ती के लिए हाल ही में आयोजित लिखित परीक्षा रद कर दी है। इस बीच, पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले के मुख्य आरोपी …

अहमदाबाद, गुजरात। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात सरकार ने परीक्षा से पहले एक प्रश्न पत्र के लीक होने के बाद वरिष्ठ लिपिकों की भर्ती के लिए हाल ही में आयोजित लिखित परीक्षा रद कर दी है। इस बीच, पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ बैठक के बाद संघवी ने गांधीनगर में पत्रकारों से कहा कि ‘एक उदाहरण पेश’ करने के लिए परीक्षा पत्र लीक से जुड़े मुकदमे की सुनवाई त्वरित अदालत में की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगभग 88,000 अभ्यर्थियों के हित में परीक्षा रद्द करने का निर्णय किया है, जिन्होंने परीक्षा दी थी। मंत्री ने कहा कि  नए सिरे से, अधिक पारदर्शी तरीके से और एक अलग पद्धति के जरिए मार्च 2022 में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पिछली परीक्षा के लिए ‘फॉर्म’ भरने वाले सभी अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा।

गुजरात अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (जीएसएसएसबी) ने 12 दिसंबर को 186 वरिष्ठ लिपिकों की भर्ती के लिए गुजरात के विभिन्न केन्द्रों पर लिखित परीक्षा परीक्षा आयोजित की थी, जिसमें लगभग 88,000 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इस बीच, गांधीनगर पुलिस ने परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले के मुख्य आरोपी जयेश पटेल (39) को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया।

साबरकांठा के पुलिस अधीक्षक नीरज बडगुजर ने बताया कि आरोपी को साबरकांठा पुलिस के हवाले कर दिया गया, क्योंकि इस मामले के संबंध में प्राथमिकी वहां प्रांतिज थाने में दर्ज की गई है। अधिकारी ने बताया कि परीक्षा देने वाले दो अभ्यार्थियों रितेश प्रजापति और रौनक साधु को भी साबरकांठा पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार किया। अभी तक इस मामले में राज्यभर से 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रांतिज थाने में एक सप्ताह पहले भारतीय दंड संहिता की धारा 420 , 409 और 120-बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़े-

कानूनों के अंतर्गत ‘राष्ट्र विरोधी’ शब्द को परिभाषित नहीं किया गया है: सरकार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव