रामपुर में दो और कोरोना संक्रमित मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। रामपुर में कोरोना के दो और संक्रमित मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। विशेषज्ञ पहले ही तीसरी लहर के आने की भविष्यवाणी कर चुके हैं। रामपुर के ज्वालानगर क्षेत्र में दो दिन पहले भी एक कोरोना संक्रमित निकला है। उसी परिवार के दो लोग और कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसके बावजूद लोग …

रामपुर,अमृत विचार। रामपुर में कोरोना के दो और संक्रमित मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। विशेषज्ञ पहले ही तीसरी लहर के आने की भविष्यवाणी कर चुके हैं। रामपुर के ज्वालानगर क्षेत्र में दो दिन पहले भी एक कोरोना संक्रमित निकला है। उसी परिवार के दो लोग और कोरोना संक्रमित निकले हैं। इसके बावजूद लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं। सड़क हो या फिर कार्यालय लोग कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों कोरोना संक्रमित बजरंग विहार ज्वालानगर के निवासी हैं। लोगों द्वारा जरा सी एहतियात बरते जाने पर कोरोना से जंग जीती जा सकती है। अस्पताल में 20 दिसंबर को 620 लोगों ने कोरोना की आरटी-पीसीआर जांच कराई थी। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में दो कोरोना संक्रमित निकले हैं। रामपुर में कोरोना संक्रमित निकलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

रामपुर के बाशिंदे थोड़ा एहतियात बरतें तो निश्चित रूप से कोरोना को मात दे सकते हैं। लेकिन, इसके उलट लोगों के लापरवाही बरतने पर कोरोना वायरस का ग्राफ एक बार फिर चढ़ सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना वायरस की लहर एक बार फिर आ सकती है और लोगों की लापरवाही के चलते कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है, लोग जागरूक रहें और लापरवाही नहीं बरतें। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और मास्क अवश्य लगाएं। घरों और होटलों में होने वाले कार्यक्रमों में जाने से एहतियात बरतें।

संबंधित समाचार