सीतापुर: स्कूल के बाहर रहता है मनचलों का जमावड़ा, प्रबंधक ने पुलिस से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूल के पास मनचलों का जमावड़ा लगने से परेशान स्कूल प्रबंधन ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि शिकायत मिलते ही पुलिस ने टीमों को भेज कर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की …

सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक स्कूल के पास मनचलों का जमावड़ा लगने से परेशान स्कूल प्रबंधन ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि शिकायत मिलते ही पुलिस ने टीमों को भेज कर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। शहर के मुंशीगंज इलाके में स्थित एक इंटर कॉलेज के बाहर पिछले कई दिनों से मनचलों का जमावड़ा लग रहा था।

विद्यालय के बाहर मनचलों को देखकर विद्यालय प्रबंधक ने अवकाश टाल दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर वहां से कुछ संदिग्ध युवक बाइक छोड़ भाग निकले, लेकिन पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले में स्कूल प्रबंधक ने कोतवाली में तहरीर भी दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

दबंग ने महिला से की छेड़खानी, शिकायत पर दी धमकियां

सकरन, सीतापुर। थाना क्षेत्र में शौच के लिए गई एक महिला से सोमवार की शाम गांव के ही एक व्यक्ति ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला, लेकिन जब पीड़िता अपने परिजनों के साथ उसके घर उलाहना देने गई तो आरोपी ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में पीड़ता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: बाघ व तेंदुए ने एक साथ दी दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

 

 

संबंधित समाचार