बरेली: रामपुर फाइनल में, बरेली व बिजनौर के बीच दूसरा सेमीफाइनल
बरेली, अमृत विचार। 22वें अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और शाहजहांपुर की टीमों ने दमखम दिखाया। जहां पहले सेमीफाइनल में मुरादाबाद को हराकर रामपुर की टीम फाइनल में पहुंच गई। वहीं शाहजहांपुर की टीम को हराकर बिजनौर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब दूसरा सेमीफाइनल बरेली और बिजनौर …
बरेली, अमृत विचार। 22वें अंतरजनपदीय पुलिस क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और शाहजहांपुर की टीमों ने दमखम दिखाया। जहां पहले सेमीफाइनल में मुरादाबाद को हराकर रामपुर की टीम फाइनल में पहुंच गई। वहीं शाहजहांपुर की टीम को हराकर बिजनौर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब दूसरा सेमीफाइनल बरेली और बिजनौर के बीच खेला जाएगा। 23 दिसंबर को फाइनल खेला जाएगा।
रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित टूर्नामेंट के तीसरे दिन रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और शाहजहांपुर की टीमों के बीच दमदार मुकाबला हुआ। सेमीफाइनल में शामिल होने की दौड़ में बिजनौर और शाहजहांपुर की टीम मैदान पर उतरीं। बिजनौर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शहजहांपुर के गेंदबाजों का सामना करते हुए बिजनौर के बल्लेबाजों ने 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 159 रनों का लक्ष्य प्रतिद्वंदी टीम के सामने रखा।
लक्ष्य पूरा करने के लिए मैदान पर उतरी शाहजहांपुर की टीम 20 ओवरों में केवल 143 ही बना पाई। जहां एक तरफ बिजनौर के बल्लेबाज कृष्ण ने 29 व नितिन ने 28 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। वहीं शाहजहांपुर के गेंदबाज मोहसीन द्वारा तीन विकेट लेने के बाद भी टीम को हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ दोपहर बाद फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए रामपुर और मुरादाबाद की टीमों ने दमखम दिखाया। मुरादाबाद की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पारी की शुरूआत की। मुरादाबाद के बल्लेबाजों ने 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए।
टीम के बल्लेबाज धर्मेंद्र ने 59 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं रामपुर की टीम ने केवल 16.3 ओवरों में ही चार विकेट खोकर 137 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य को पूरा कर लिया और टूर्नामेंट के अंतिम चरण में अपनी दाबेदारी पेश की। रामपुर टीम के बल्लेबाज दुष्यंत ने 52 रन बनाने के साथ-साथ विरोधी टीम के दो विकेट गिराते हुए टीम को जीत दिलाई। बुधवार को बरेली व बिजनौर की टीमें मैदान में आमने-सामने होंगी। जीतने वाली टीम फाइनल मुकाबले में रामपुर की टीम से मैच खेलेगी।
