आज विधानसभा में पेश होगा लोक एवं निजी संपत्ति नुकसान संबंधी विधेयक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज मध्यप्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसानी की वसूली विधेयक 2021 पेश किया जाएगा। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह संवाददाताओं को बताया कि ये विधेयक आज विधानसभा में पेश किया जाएगा और संभवत: कल इस पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि शासकीय, सार्वजनिक …

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में आज मध्यप्रदेश लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण एवं नुकसानी की वसूली विधेयक 2021 पेश किया जाएगा। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज सुबह संवाददाताओं को बताया कि ये विधेयक आज विधानसभा में पेश किया जाएगा और संभवत: कल इस पर चर्चा होगी।

उन्होंने कहा कि शासकीय, सार्वजनिक और निजी संपत्ति को विरोध प्रदर्शन, जुलूस या सांप्रदायिक दंगे के दौरान नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए सरकार वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि जो लोग दंगे या प्रदर्शन के माध्यम से किसी भी तरह संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़े-

डिंडौरी: बीस हजार की रिश्वत लेते महिला बाल विकास विभाग का परियोजना अधिकारी गिरफ्तार

संबंधित समाचार