फिरोजाबाद: सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज में बुधवार को तड़के तीन बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार यह घटना थाना सिरसागंज के कठफोरी क्षेत्र में उस समय हुयी। जब एक कार चालक ने तड़के 3 बजे नींद की झपकी आने पर सड़क किनारे …

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज में बुधवार को तड़के तीन बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार यह घटना थाना सिरसागंज के कठफोरी क्षेत्र में उस समय हुयी। जब एक कार चालक ने तड़के 3 बजे नींद की झपकी आने पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।

फिरोजाबाद से कानपुर की तरफ जा रही वैगनआर कार खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया है।

लखनऊ: पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी और खुद को मारी गोली

लखनऊ के इंदिरानगर के मानस विहार में मंगलवार देर शाम बंद कमरे के अंदर पति-पत्नी का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस के अनुसार बेकरी कारोबारी राजेश बलेचा ने अपनी पत्नी श्वेता बलेचा की गोली मारकर हत्या कर दी। जधानी लखनऊ के इंदिरानगर के मानस विहार में मंगलवार देर शाम बंद कमरे के अंदर पति-पत्नी का खून से लथपथ शव मिला।

पढ़ें: प्रयागराज: पीएम मोदी के सहज, सरल अंदाज की मुरीद हुईं शबाना परवीन

पुलिस के अनुसार बेकरी कारोबारी राजेश बलेचा ने अपनी पत्नी श्वेता बलेचा की गोली मारकर हत्या कर दी। इंस्पेक्टर के मुताबिक शव को देखने के बाद लगा कि राजेश ने पहले पत्नी श्वेता को गोली मारी। इसके बाद खुद को गोली से उड़ा दिया। श्वेता को सामने से गोली लगी थी। वहीं राजेश के कनपटी पर गोली के निशान मिले हैं। मौके से पुलिस को 32 बोर का अवैध पिस्टल बरामद किया है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि दम्पति का अक्सर विवाद होता था। और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…..

संबंधित समाचार