राजस्थान: न्यूनतम तापमान बढ़ने से सर्दी से राहत, 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार रात फतेहपुर में सबसे कम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में रात का न्यूनतम तापमान करौली में 3.3 डिग्री, चुरू में 3.5 डिग्री, सीकर में 4.7 डिग्री, अलवर में 5.0 डिग्री, …

जयपुर। राजस्थान में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार रात फतेहपुर में सबसे कम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में रात का न्यूनतम तापमान करौली में 3.3 डिग्री, चुरू में 3.5 डिग्री, सीकर में 4.7 डिग्री, अलवर में 5.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 5.2 डिग्री, संगरिया में 5.3 डिग्री, अलवर व भीलवाड़ा में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिन में अधिकतम तापमान 21.1 से 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान आमतौर पर इसी दायरे में रहने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें…

जयपुर में चार लोग पाए गए ओमीक्रोन से संक्रमित, जीनोम सीक्वेंस में हुई पुष्टि

संबंधित समाचार