IPL : विजय दहिया लखनऊ फ्रेंचाइजी के सहायक कोच नियुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से पहले बुधवार को लखनऊ फ्रेंचाइजी का सहायक कोच नियुक्त किया गया। हरियाणा के रहने वाले 48 वर्षीय दहिया उत्तर प्रदेश टीम के मौजूदा कोच हैं। उन्होंने इससे पहले दो बार आईपीएल जीतने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के …

नई दिल्ली। पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज विजय दहिया को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 से पहले बुधवार को लखनऊ फ्रेंचाइजी का सहायक कोच नियुक्त किया गया। हरियाणा के रहने वाले 48 वर्षीय दहिया उत्तर प्रदेश टीम के मौजूदा कोच हैं। उन्होंने इससे पहले दो बार आईपीएल जीतने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच के रूप में काम किया है।

उन्होंने दिल्ली रणजी टीम को कोचिंग देने के अलावा दिल्ली कैपिटल्स में भी प्रतिभा तलाशने के लिये ‘टैलेंट स्काउट’ के रूप में काम किया है। भारत की तरफ से दो टेस्ट और 19 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दहिया ने यहां जारी बयान में कहा, ”लखनऊ आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ काम करने का मौका से मिलने से मैं खुश और आभारी हूं। ” लखनऊ टीम आरपीएसजी समूह का हिस्सा है। वह पहले ही एंडी फ्लावर को मुख्य कोच और गौतम गंभीर को मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में नियुक्त कर चुकी है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात