कांग्रेस ने भाजपा को हटाने के लिए निकाली प्रतिज्ञा यात्रा रैली
बहराइच। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर प्रतिज्ञा यात्रा रैली निकाली। सभी ने भाजपा सरकार को हटाने की बात कही। भारत नेपाल सीमावर्ती रूपईडीहा कस्बे में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर महिला शशक्तिकरण प्रतिज्ञा पद यात्रा निकाली गई। विधानसभा नानपारा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभारी डॉ.एएम सिद्दीकी के नेतृत्व …
बहराइच। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर प्रतिज्ञा यात्रा रैली निकाली। सभी ने भाजपा सरकार को हटाने की बात कही। भारत नेपाल सीमावर्ती रूपईडीहा कस्बे में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के आवाहन पर महिला शशक्तिकरण प्रतिज्ञा पद यात्रा निकाली गई।
विधानसभा नानपारा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभारी डॉ.एएम सिद्दीकी के नेतृत्व में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। प्रतिज्ञा यात्रा नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन से मुख्य बाजार होते हुए चकिया मोड़, चकिया रोड पर स्थित ईदगाह तक गई। यात्रा के दौरान महंगाई व भ्रस्टाचार को लेकर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व आम जन ने भाजपा सरकार को हटाने का संकल्प लिया।
प्रभारी डॉ.एम एम सिद्दीकी ने जन सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र के बारे में विस्तार से बताया और उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों के कर्ज को माफ करने के साथ बिजली बिल आधा करेंगें। सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण डीजल, पेट्रोल,सरसों तेल सहित सभी खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छू रहें हैं। फिर भी सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।
देश में जब-जब भाजपा की सरकार आई है, तब-तब देश में मंहगाई व भ्रस्टाचार की सारी हदें पार कर लेती है। उन्होंने कहा की हम देश और प्रदेश में बदलाव जाना चाहते हैं। इसलिए प्रियंकी की पार्टी की ओर से यह परिवर्तन यात्रा लेकर निकले हैं। साथ ही यह भी कहा कि कांग्रेस एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो कहती है वह करती है। परिवर्तन यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा बुलंद किया।
पढ़ें- बहराइच: विधानसभा चुनाव को देखते हुए रैली पर गईं बसें, भटके यात्री, जानें पूरा मामला…
