टाइगर रिजर्व में भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटक बाघ और तेंदुए देख हो रहे रोमांचित, देखें…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कतर्नियाघाट टाइगर रिजर्व में भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को बाघ और तेंदुए दिख रहे हैं। बंधा रोड पर एक बाघ आ गया। जिप्सी सवार पर्यटक थम गए। विचरण के बाद बाघ जंगल की ओर चला गया। गिरिजापुरी के निकट तेंदुआ भी दिखा। जिसका वीडियो और फोटो पर्यटकों ने मोबाइल में कैद किया। …

बहराइच। कतर्नियाघाट टाइगर रिजर्व में भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों को बाघ और तेंदुए दिख रहे हैं। बंधा रोड पर एक बाघ आ गया। जिप्सी सवार पर्यटक थम गए। विचरण के बाद बाघ जंगल की ओर चला गया। गिरिजापुरी के निकट तेंदुआ भी दिखा। जिसका वीडियो और फोटो पर्यटकों ने मोबाइल में कैद किया।

बाघ और तेंदुए के दिखने पर सैलानी रोमांचित हो रहे हैं। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग में इस समय आने वाले सैलानियों को बाघों और तेंदुओं के खूब दर्शन हो रहे है। जिन्हें देख सैलानी रोमांचित हो रहे हैं।

रविवार की शाम को जिप्सी पर सवार कुछ सैलानियों को बंधा रोड पर एक बड़ा नर बाघ दिखाई पड़ा और उसी समय गोंडा से आये एक परिवार को गिरजापुरी फार्म में तेंदुआ भी दिखाई पड़ा।

मंगलवार की शाम गेरुआ नदी के किनारे लखनऊ के गोमती नगर से कतर्नियाघाट घूमने आये प्रकेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, अमरनाथ पांडे, सुनील प्रजापति, जिप्सी पर सवार होकर जंगल भ्रमण पर निकले, पूरी सफारी के दौरान सभी को सामान्य वन्य जीवों ही दिखाई पड़े, सफारी अपने अंतिम पड़ाव पर थी कि तभी गेरुआ नदी के किनारे एक बाघिन जिप्सी के सामने दिखाई पड़ी। जिसे देख जिप्सी चालक ने अपनी गाड़ी रोक दी, जिप्सी और उस पर सवार सैलानियों को देख कर बाघिन थोड़ा विचलित तो हुई पर वो जंगल की मिट्टी में से नमक चाटने मे व्यस्त थी। बाघिन को इतने नजदीक से देख सभी थोड़ा डरे, पर सभी को जंगल के असली रोमांच का अहसास भी हुआ।

पढ़ें- बहराइच: विधानसभा चुनाव को देखते हुए रैली पर गईं बसें, भटके यात्री, जानें पूरा मामला…

इस दौरान सभी ने उसका वीडियो बनाया और अनेकों चित्र भी खींचे। कुछ देर तक जिप्सी के आगे आगे चलने के बाद बाघिन जंगल में चली गई। जिप्सी यात्रा पूरी होने के बाद सभी पर्यटकों ने कहा कि वे अपनी पूरी जिंदगी इस रोमांचक क्षणों  को कभी नहीं भूल पाएंगे।

हर्षिता ने तेंदुए की फोटो की कैद

कतर्नियाघाट फ्रेंड्स क्लब की सदस्य हर्षिता लखमानी सदस्यों के साथ जंगल भ्रमण पर गईं। जंगल में पहुंचते ही झाड़ियों में तेंदुआ बैठा दिखा। हर्षिता ने कैमरे में तेंदुए की फोटो कैद की। हर्षिता तेंदुआ देखकर काफी खुश दिखीं।

संबंधित समाचार