बाराबंकी: केंद्रीय मंत्री ने मोदी और योगी सरकार की गिनाई उपलब्धियां
बाराबंकी। केंद्र सरकार के गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने बुधवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाकर अभूतपूर्व कार्य किया है। इसके अलावा पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी दी और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा। मोदी और योगी के शासन काल मे कोई भी अछूत नहीं है। इसके …
बाराबंकी। केंद्र सरकार के गृह राज्य मंत्री हंसराज अहीर ने बुधवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाकर अभूतपूर्व कार्य किया है। इसके अलावा पिछड़ों को सत्ता में भागीदारी दी और उन्हें मुख्य धारा से जोड़ा। मोदी और योगी के शासन काल मे कोई भी अछूत नहीं है।

इसके साथ ही कहा कि मोदी के राज में शोषित,वंचित,गरीब,किसान ,दलित सहित सभी वर्गों का सम्मान बढ़ा है। केंद्रीय मंत्री बुधवार को बदोसराय में आयोजित पिछड़ा वर्ग के जिला सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। मोदी ने देश की 52 प्रतिशत ओबीसी की आबादी के सर्वाधिक 27 मंत्री बनाकर पिछड़े वर्ग को न्याय एवं सम्मान दिया है।
बताया कि मेडिकल कॉलेजों में ओबीसी कोटा 27 प्रतिशत एवं पिछड़े गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश मे सभी गरीबों को पक्की छत ,शौचालय,गैस सिलिंडर,बिजली कनेक्शन और पीने का शुद्ध जल उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने किसान सम्मान निधि,कृषि कानून,आत्मनिर्भर भारत अभियान जैसे कई योजनाओं पर चर्चा की।कोरोना महामारी से निपटने में मोदी सरकार की प्रशंसा की। उत्तर प्रदेश में कानून राज ,बिजली व्यवस्था आदि की चर्चा करके योगी सरकार की पीठ थपथपाई ।

विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि भाजपा सरकार बनते ही लोधेश्वर महादेवा एवं अन्य धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार के लिए करोड़ो रुपए का बजट आवंटित हुआ। उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यो का ब्यौरा भी समर्थकों के मध्य रखा। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और जनता एवं कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा समर्पित रहने का संकल्प दोहराया।
पढ़ें- सीएसए के चिकित्सा अधिकारी ने कहा, पॉजिटिव कोविड-9 केस आइसोलेट करेंगे लेकिन मैच जारी रहेंगे
सन्चालन अरविंद मौर्य ने किया। मोर्चे के जिला अध्यक्ष संदीप वर्मा ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक बैजनाथ रावत,नीरज कटियार, मोर्चे के प्रदेश महामंत्री विनोद यादव , संजय भाई पटेल, ,विजय आनन्द बाजपेई, गुरुशरण लोधी, सुशील जायसवाल ,मनोज वर्मा,अनिल जायसवाल, शेखर हयारण,भुल्लन वर्मा ,सन्तोष पाण्डेय सहित हजारों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
