रामपुर : क्लासिक ने दो ओवर चार विकेट से जीता मैच
रामपुर, अमृत विचार। नूर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन कप्तान का यह फैसला टीम के हित में नहीं रहा। नम पिच पर प्रतिद्वंदी टीम क्लासिक क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों को काफी मदद मिली। नूर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 128 रन का लक्ष्य क्लासिक …
रामपुर, अमृत विचार। नूर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन कप्तान का यह फैसला टीम के हित में नहीं रहा। नम पिच पर प्रतिद्वंदी टीम क्लासिक क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों को काफी मदद मिली। नूर क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 20 ओवर में 128 रन का लक्ष्य क्लासिक क्रिकेट क्लब को दिया। क्लासिक क्लब के बल्लेबाजों ने दो ओवर चार विकेट से जीत दर्ज कर ली।
शहीदे आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम पर बुधवार को जिला खेल कार्यालय के तत्वाधान में खेलों कों बढ़ावा दिए जाने के लिए सीनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन ओलम्पियन अर्जुन अवाड़ी और सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच नूर क्रिकेट क्लब रामपुर एवं क्लासिक क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। नूर क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 128 रन का लक्ष्य क्लासिक क्रिकेट क्लब को दिया।
नूर क्रिकेट क्लब की तरफ से उमेश ने 29 बाल पर 34 रन व हरिओम ने 31 बाल पर 31 रन का शानदार प्रदर्शन किया। नूर क्रिकेट क्लब के खिलाफ बालिंग करते हुए तोसीब ने दो विकेट लिए। क्लासिक क्रिकेट क्लब ने दो ओवर चार विकेट से इस प्रतियोगिता का मैच में शानदार जीत हासिल की।
जिसमें विजेता क्लासिक क्रिकेट क्लब के अब्दुल मैन आफ द मैच रहे। प्रतियोगिता के अम्पायर शाहनवाज राणा एवं अमित सक्सेना रहे। गुरुवार को सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच एकता क्रिकेट क्लब व किंग्स क्रिकेट क्लब के मध्य खेला जाएगा। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह, विवेक कुमार, इमरान और कई दर्शक मौजूद रहे।
