बरेली: कोरोना से ठीक हुए मरीजों को जकड़ रहा कोल्ड डायरिया व निमोनिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमित हो चुके व्यक्तियों को अब कड़ाके की सर्दी परेशानी कर रही है, क्योंकि वह अब खांसी, जुकाम, बुखार और निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो संक्रमित होकर स्वस्थ होने वाले लोगों के फेफड़ों की श्वसन नली व कोशिकाएं कमजोर हो गईं हैं। इससे सांस …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना संक्रमित हो चुके व्यक्तियों को अब कड़ाके की सर्दी परेशानी कर रही है, क्योंकि वह अब खांसी, जुकाम, बुखार और निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो संक्रमित होकर स्वस्थ होने वाले लोगों के फेफड़ों की श्वसन नली व कोशिकाएं कमजोर हो गईं हैं। इससे सांस फूलने और दमे की शिकायत बढ़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना इस तरह के 20 से 25 मरीज आ रहे हैं।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डा. आरके गुप्ता ने बताया कि कड़ाके की सर्दी में कुछ रोगों के वायरस निष्क्रिय हो जाते हैं, लेकिन खांसी-जुकाम और निमोनिया के वायरस सक्रिय हो जाते हैं। जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इसकी चपेट में आ रहे हैं, लेकिन इसमें देखने में आ रहा है कि सर्दी से खासकर उन व्यक्तियों की जान को खतरा है जो पहले कोरोना से संक्रमित होकर स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे व्यक्तियों को अब खांसी, जुकाम, बुखार और निमोनिया की श‍िकायत हो रही है। क्योंकि उनके फेफड़ों की सांस की नलियां कमजोर पड़ चुकी हैं। जिससे उनके फेफड़े ठीक तरह से काम नहीं कर रहे हैं। बताया कि जिला अस्पताल में रोजाना 20 से 30 मरीज ऐसे ही रोजाना आते हैं।

बच्चे हो रहे कोल्ड डायरिया के शिकार
गलन भरी सर्दी में बच्चे कोल्ड डायरिया के शिकार हो रहे हैं। सर्दी में बचाव करके बच्चों को बीमारियों से बचाने की चिकित्सक सलाह दे रहे हैं। नवजात शिशुओं में सबसे ज्यादा बीमारियां सर्दियों में पनपती हैं। सर्दी में बच्चों को कोल्ड डायरिया ज्यादा होता है और उनकी जान को भी खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में चिकित्सक नवजात शिशुओं को दवाएं देकर गंभीर बीमारियों से बचाने पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में बाल रोग विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा सर्दी में बच्चे कोल्ड डायरिया के शिकार हो जाते हैं तो बच्चों को कुशल चिकित्सक को ही दिखाएं और उनकी सलाह पर ही दवाएं दें। कभी-कभी अभिभावक स्वयं ही देशी दवाएं करने लग जाते हैं, यह बहुत ही खतरनाक है।

संबंधित समाचार