बरेली: छात्रों-शिक्षकों के बीच मारपीट, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/ फरीदपुर, अमृत विचार। नगर के एक इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्रों और अध्यापकों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर थाने जाने को कहा। कर्मचारियों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। …

बरेली/ फरीदपुर, अमृत विचार। नगर के एक इंटर कॉलेज में बुधवार को छात्रों और अध्यापकों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर थाने जाने को कहा। कर्मचारियों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।

बुधवार को सीएस इंटर कॉलेज के अध्यापक सजल शर्मा ने बताया कि वह कक्षा 10 में विज्ञान विषय छात्रों को पढ़ा रहे थे। इस दौरान कक्षा 12 के कुछ छात्र अध्यापन कार्य में व्यवधान डालने लगे। सजल शर्मा ने छात्रों को डांट दिया। जिस पर छात्र उत्तेजित हो गए और उनके साथ मारपीट की। छात्र इतने पर भी शांत नहीं हुए और प्रधानाचार्य रूम में सजल शर्मा के साथ फिर मारपीट की। पुलिस ने मामला शांत कराया। उन्होंने आरोपी छात्रों के खिलाफ तहरीर दी।

वहीं, ग्राम सिसैया मंगनपुर निवासी अर्पित शर्मा ने बताया कि वह कक्षा 12 में पढ़ता है। उसने बताया कि कॉलेज में जब पढ़ने आया, तभी कॉलेज के दो अध्यापकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। जब उसके साथी सुखविंदर व निखिल बीच-बचाव को आए तो उनके साथ भी दोनों अध्यापकों ने मारपीट की। वहीं, कॉलेज के अध्यापक गिरीश चंद शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 3 बजे वह अपने ऑफिस में बैठे थे। 20-25 छात्र लाठी-डंडे लेकर ऑफिस में घुस आए।

मारपीट करने लगे। कॉलेज के जब अध्यापक बीच-बचाव करने पहुंचे, तभी अध्यापक सजल शर्मा को भी छात्रों ने मारा पीटा। जान से मारने की धमकी दी। अध्यापक गिरीश चंद शर्मा की ओर से छात्रों के खिलाफ तहरीर दी गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वर्जन—-
मैं मीटिंग में था। मीटिंग के बाद जानकारी मिली है। गुरुवार को कॉलेज पहुंचकर मामले की जानकारी की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। – राजेश कुमार शर्मा, प्रधानाध्यापक सीएएस इंटर कॉलेज

संबंधित समाचार