मुरादाबाद : दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को दिया तलाक, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में कार और पांच लाख रुपये नहीं दिए तो पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। लेकिन  पुलिस ने सुनवाई नहीं की। तब उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाड़ा शाह सफा निवासी शहाना के अनुसार, उसका निकाह अप्रैल 2017 …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में कार और पांच लाख रुपये नहीं दिए तो पति ने महिला को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। लेकिन  पुलिस ने सुनवाई नहीं की। तब उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाड़ा शाह सफा निवासी शहाना के अनुसार, उसका निकाह अप्रैल 2017 में दिल्ली के जामिया नगर थाना क्षेत्र के ओखला निवासी युवक के साथ हुआ था। मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। लेकिन, ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। कपड़ों की दुकान खोलने के लिए पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। पीड़िता ने उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो वह आग-बबूला हो गए।

आरोप है कि पति व ससुराल वालों ने दो साल पूर्व तलाक की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में ही रह रही थी। पीड़िता के अनुसार 19 दिसंबर को उसका पति मायके आया और फिर से कार तथा नकदी की मांग दोहराने लगा। मायके वालों ने उनकी मांग पूरी करने से मना कर दिया। इस पर पति ने उसे तलाक दे दिया। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

संबंधित समाचार