मुरादाबाद : National Farmers Day पर ट्रैक्टर पाकर खिले किसानों के चेहरे, चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मंडी समिति में किया गया आयोजन
मुरादाबाद, अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाई गई। किसानों को उपहार देकर उनका मान बढ़ाया गया। कृषि उत्पादन मंडी समिति में किसान सम्मान समारोह में दो किसानों को उपहार में ट्रैक्टर मिला। इस आयोजन में नौ किसानों को उपहार दिया गया। कृषि उत्पादन मंडी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाई गई। किसानों को उपहार देकर उनका मान बढ़ाया गया। कृषि उत्पादन मंडी समिति में किसान सम्मान समारोह में दो किसानों को उपहार में ट्रैक्टर मिला। इस आयोजन में नौ किसानों को उपहार दिया गया।
कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय परिसर में आयोजित किसान सम्मान समारोह में दो किसानों भायपुर तहसील विलासपुर जनपद रामपुर की रहने वाली मुन्नी देवी पत्नी जानकी सिंह और संभल जिले के हिसामपुर तहसील संभल के मशरूर हुसैन को उपहार में सोनालिका ट्रैक्टर दिया गया। इसकी चाबी मंडी समिति के सचिव अनिल कुमार त्यागी आदि ने दोनों को सौंपी। जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
चंदौसी के ग्राम अतरछेड़ी आंवला के किसान शैलेंद्र प्रताप सिंह को हस्तचालित पंखा, चंदौसी के ही छावड़ा निवासी किसान प्रमोद को पावर स्पेयर, गोपालपुर के दुर्योधन को पावर टिलर, खवड़ी धनौरा के किसान सरजीत को मिक्सर ग्राइंडर, धनौरा के ही ओमप्रकाश को पावर टिलर, अमरोहा जिले के रामपुर जुन्नारदर के किसान कृष्ण पाल सिंह और ग्राम हुर्रमत नगर मिलक रामपुर के किसान जलीस अहमद को भी पावर टिलर देकर सम्मानित किया गया।
मंडी समिति के सचिव अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि समय-समय पर किसानों को उपहार देकर सम्मानित किया जाता है। सरकार की योजनाओं का मंडी समिति के माध्यम से किसानों को लाभ दिलाना प्राथमिकता है। किसान सम्मान समारोह में मंडी सहायक मुकेश पाल, उदयवीर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
