बरेली: लुधियाना कोर्ट परिसर में धमाके के बाद अलर्ट, जिला न्यायालय में जाने वालों की हो रही चैकिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार सुबह पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए विस्फोट के बाद पूरे देश में खलबली मच चुकी है। चुनाव से पहले इस विस्फोट के पीछे कहीं आतंकी साजिश तो नहीं? इस बिंदु से भी जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, धमाके बाद ही बरेली जनपद न्यायालय में भी सतर्कता बढ़ा …

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार सुबह पंजाब के लुधियाना कोर्ट परिसर में हुए विस्फोट के बाद पूरे देश में खलबली मच चुकी है। चुनाव से पहले इस विस्फोट के पीछे कहीं आतंकी साजिश तो नहीं? इस बिंदु से भी जांच पड़ताल की जा रही है। उधर, धमाके बाद ही बरेली जनपद न्यायालय में भी सतर्कता बढ़ा दी गई। जनपद न्यायालय में जाने वाले सभी लोगों को जांच के बाद ही अंदर भेजा जा रहा है। मगर हैरत की बात है कि कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षाकर्मियों के तैनात होने के बाद भी वहां पर कोई सतर्कता नहीं है। सुरक्षाकर्मी कुर्सियों पर बैठे आराम फरमा रहे है।

इससे पहले दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में चली थी गोलियां
कोर्ट में घटनाओं के बाद बरेली में अलर्ट जारी कर दिया जाता है। पिछली बार दिल्ली के कोर्ट में गोलीबारी के बाद भी बरेली में अलर्ट कर दिया गया था। सुरक्षा बढ़ाते हुए हर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली जाने लगी। मगर यह सतर्कता कुछ दिनों के बाद समाप्त होती दिखाने लगती है। बहरहाल आज भी बरेली में काफी सतर्कता दिखाई दे रही है।

कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा की जरूरत
कोर्ट परिसरों में गोलीबारी और धमाकों के बाद भी कलेक्ट्रेट पर सुरक्षा में सख्ती नहीं बढ़ाई जा रही है। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी कुर्सियों पर बैठे आराम फरमा रहे है। ऐसे में सुरक्षा नहीं बढ़ाना एक चिंता का विषय बन सकता है। सुरक्षाकर्मियों को कलेक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है। यहां पर लोगों को बिना जांच पड़ताल के ही अंदर जाने की अनुमति मिल रही है। यह लापरवाही कहीं घातक साबित न हो।

ये भी पढ़े-

बरेली: कैंट इलाके में लगातार चोरियों से पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान, अब मोबाइल की दुकान से हजारों की चोरी

 

संबंधित समाचार