हल्द्वानी: सरकारी स्कूलों में बच्चों का बनेगा ई-प्रोफाइल
यतीश शर्मा, अमृत विचार, हल्द्वानी। अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों का ई-प्रोफाइल तैयार होगा। इसके साथ ही स्कूल में आने वाले प्रत्येक बच्चे की ऑनलाइन ही हाजिरी लगाई जाएगी। विद्यार्थियों के ऑनलाइन डाटा तैयार होने के बाद इस पर विभागीय अधिकारी सीधी नजर रख सकेंगे। विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सभी …
यतीश शर्मा, अमृत विचार, हल्द्वानी। अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों का ई-प्रोफाइल तैयार होगा। इसके साथ ही स्कूल में आने वाले प्रत्येक बच्चे की ऑनलाइन ही हाजिरी लगाई जाएगी। विद्यार्थियों के ऑनलाइन डाटा तैयार होने के बाद इस पर विभागीय अधिकारी सीधी नजर रख सकेंगे।
विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत एजुकेशन पोर्टल के हिसाब से काम करने के निर्देश दिए। पत्र में स्पष्ट है कि प्रत्येक स्कूल छात्र-छात्राओं का विवरण ऑनलाइन करेगा। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन के लिए एजुकेशन पोर्टल पर ऑनलाइन गणना फार्मेट विकसित किया गया है। इस पर स्कूलवार प्रतिवर्ष डाटा फीड किया जाएगा। एजुकेशन पोर्टल पर 31 दिसंबर तक विद्यालयों को प्राप्त यूजर आईडी के माध्यम से विद्यार्थियों का डाटा फीड करना होगा।
फर्जीवाड़े पर लगेगा अंकुश
– वर्तमान में सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या को लेकर फर्जीवाड़े का आरोप लगता है। ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था होने के बाद इस पर पूरी तरह से अंकुश लग जाएगा। जिन छात्रों का स्कूल में प्रवेश होगा उसी के खाते में सरकार की ओर से मिलने वाली धनराशि आएगी। ड्रेस, छात्रवृत्ति आदि सुविधाओं में होने वाले गड़बड़झाले को बंद करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
