‘आर आर लक्ष्य कप 2021’ में हिस्सा लेंगे ऐश्वर्य प्रताप सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। मौजूदा जूनियर विश्व चैम्पियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर सहित देश के शीर्ष 20 एयर राइफल निशानेबाज शनिवार से पनवेल में शुरू होने वाले ‘आर आर लक्ष्य कप 2021’ में हिस्सा लेंगे जो दर्शकों के बिना आयोजित किया जायेगा। पूर्व ओलंपियन और लक्ष्य शूटिंग क्लब की संस्थापक सुमा शिरूर ने कहा, पिछले दो वर्ष निशानेबाजी …

मुंबई। मौजूदा जूनियर विश्व चैम्पियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर सहित देश के शीर्ष 20 एयर राइफल निशानेबाज शनिवार से पनवेल में शुरू होने वाले ‘आर आर लक्ष्य कप 2021’ में हिस्सा लेंगे जो दर्शकों के बिना आयोजित किया जायेगा।

ISSF World Cup: Aishwary Pratap Tomar wins gold in 50m rifle 3 positions | Sports News,The Indian Express

पूर्व ओलंपियन और लक्ष्य शूटिंग क्लब की संस्थापक सुमा शिरूर ने कहा, पिछले दो वर्ष निशानेबाजी जगत के लिये काफी मुश्किल रहे हैं। कुछ निशानेबाजों ने इस कोविड-19 लॉकडाउन का फायदा उठाया है जबकि कुछ को काफी मुश्किल हुई।

Who is Aishwary Pratap Singh Tomar? Five things you need to know about the Tokyo-bound shooter

अर्जुन अवार्डी सुमा के अनुसार मौजूदा 10 मीटर एयर राइफल राष्ट्रीय चैम्पियन दिल्ली की राजश्री संचेती, किरण जाधव (50 मीटर थ्री प्रोन राष्ट्रीय चैम्पियन) और श्रीयंका सदांगी (50 मीटर थ्री प्रोन महिला) भी टूर्नामेंट में भाग लेंगे। टूर्नामेंट के विजेता को एक लाख रूपये मिलेंगे जबकि जूनियर वर्ग के विजेता की राशि 50,000 रूपये होगी।

संबंधित समाचार