अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी कल करेंगे कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय आरोग्य आयुष मेला का शुभारम्भ करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि जनपद के जन सामान्य को आयुर्वेद विधा की विशिष्ट चिकित्सा, क्षार-सूत्र, गठिया रोग की विशेष चिकित्सा आदि का …
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार को दो दिवसीय आरोग्य आयुष मेला का शुभारम्भ करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगे। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि जनपद के जन सामान्य को आयुर्वेद विधा की विशिष्ट चिकित्सा, क्षार-सूत्र, गठिया रोग की विशेष चिकित्सा आदि का लाभ देने के लिये आरोग्य मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जीर्ण रोगों से ग्रसित लोगों को आयुर्वेद विधा के विशेषज्ञों द्वारा सम्पूर्ण जांचकर औषधि उपलब्ध कराई जायेगी।
इसके अतिरिक्त गैरसंचारी रोगों (जैसे मधुमेह, तनाव, अनिद्रा, उच्च रक्तचाप आदि) से ग्रसित रोगियों को योग के माध्यम से निरोग रहने हेतु जागरूक किया जायेगा। साथ ही स्वस्थ व्यक्तियों को योग करने की विधा भी बताई जाएगी। आरोग्य मेले में आने वाले लोगों को निशुल्क दवाएं प्रदान की जाएंगी। उत्तर प्रदेश में मात्र 8 राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज संचालित हैं।
यह भी पढ़ें:-ईडी ने किया दावा: अपराध शाखा ने मावुंकल के खिलाफ जांच पर अनुरोध का जवाब नहीं दिया
अयोध्या क्षेत्र में एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज व होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज संचालित हैं, लेकिन आयुर्वेद कॉलेज न होने से क्षेत्र की व्यक्तियों, बच्चों और महिलाओं को आयुर्वेद पद्धति से शिक्षा व चिकित्सा के लिए सुदूर क्षेत्र में जाना पड़ता था। इन समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा भगवान श्रीराम के जन्म स्थल अयोध्या में 5 एकड़ भूमि पर एक राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज व चिकित्सालय की स्थापना का जनोपयोगी और साहसिक निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: पुलिस ने आरोपियों से लिए 50 हजार, मुकदमा दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं, एसएसपी से गुहार
