मुरादाबाद : पदोन्नति के लिए हेड कांस्टेबलों से 25 दिसंबर तक मांगे आवेदन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। वर्ष 2018 से पहले हेड कांस्टेबल बन चुके पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति के रास्ते खुल गए हैं। शासन ने ऐसे हेड कांस्टेबलों को दरोगा के पद पर प्रोन्नत करने के आदेश कर दिए हैं। हालांकि इसके लिए मानक के दायरे में आने वाले मुख्य आरक्षियों को एक घोषणा पत्र भरकर अपने प्रपत्रों के …

मुरादाबाद, अमृत विचार। वर्ष 2018 से पहले हेड कांस्टेबल बन चुके पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति के रास्ते खुल गए हैं। शासन ने ऐसे हेड कांस्टेबलों को दरोगा के पद पर प्रोन्नत करने के आदेश कर दिए हैं। हालांकि इसके लिए मानक के दायरे में आने वाले मुख्य आरक्षियों को एक घोषणा पत्र भरकर अपने प्रपत्रों के साथ प्रधान लिपिक के कार्यालय में जमा करना होगा। इसके लिए शासन ने 25 दिसंबर तक का समय दिया है।

घोषणा पत्र में मुख्य आरक्षियों को लिखकर देना है कि उन पर कोई जांच नहीं चल रही है। विभाग का भी उन पर कोई बकाया नहीं हैं। कुल मिलाकर उनको अपने साफ-सुथरे कैरेक्टर रोल के बारें में लिख कर देना है।

इस मामले में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इस संबंध में सभी सीओ व थानेदारों को निर्देशित कर दिया गया है। ताकि समय से घोषणा पत्र जमा हो सकें। इसके बाद पदोन्नति के लिए सूची पीएचक्यू भेज दी जाएगी।

संबंधित समाचार