नैनीताल: ऑमिक्रान के खतरे को लेकर अस्पतालों में मॉक ड्र्रिल, कोरोना के 10 रोगी मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। कोरोना के लगातार बढ़ते मामले और इसके नए वैरिएंट ऑमिक्रान के खतरे को देखते हुए इसके बचाव के लिए नगर के बीडी पांडे अस्पताल में कोविड वार्ड पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है, साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। अस्पताल में कोविड को लेकर किए इंतजाम …

नैनीताल, अमृत विचार। कोरोना के लगातार बढ़ते मामले और इसके नए वैरिएंट ऑमिक्रान के खतरे को देखते हुए इसके बचाव के लिए नगर के बीडी पांडे अस्पताल में कोविड वार्ड पूरी तरह बनकर तैयार हो गया है, साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

अस्पताल में कोविड को लेकर किए इंतजाम को परखने के लिए गुरुवार को बीडी पांडे अस्पताल में मॉक ड्रिल की गई। बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि क्रिसमस और नव वर्ष में बढ़ती पर्यटकों की आमद के चलते शहर में कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा ज्यादा रहता है।

जिसके मद्देनजर रखते हुए अस्पताल में इसको लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इसके साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों को पूरी तरह प्रशिक्षण भी दिया गया है, जिससे इमरजेंसी की स्थिति में आसानी से निपटा जा सके। अस्पताल प्रबंधन की इन्हीं तैयारियों के परीक्षण के लिए अस्पताल में मॉक ड्रिल कर कोरोना से निपटने के लिए किए गए इंतजामों को परखा गया।

इधर, हल्द्वानी में सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय में गुरुवार को मॉक ड्रिल किया गया। पीएमएस डॉ. सविता ह्यांकी ने पूरे अस्पताल का निरिक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। पीएमएस ने आक्सीजन प्लांट, आक्सीजन की शुद्धता, सुचारू सप्लाई, कनेक्शन सहित अस्पताल परिसर की साफ सफाई व सभी मशीनों का निरिक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। करोना के नये वैरिएंट से लोगों को कोई दिक्कतें न आए इसके तहत स्वास्थ विभाग ने कमर कस लिया है।

नैनीताल में कोरोना के 10 रोगी मिले
नैनीताल। नैनीताल में गुरुवार को आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं पूरे नैनीताल जिले में कोरोना के 10 रोगी मिले हैं। इसके साथ ही पूरे उत्तराखंड में कोरोना के 39 रोगी दर्ज हुए हैं।स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए नैनीताल में भी ऑमिक्रान के खतरे की सम्भावना बढ़ गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नगर के मल्लीताल स्थित शेरवुड व सात नवंबर क्षेत्र निवासी कुछ लोग सर्दी जुकाम से ग्रसित थे। जो कि उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। जहां पर सभी की कोविड जांच की गई। वहीं, गुरुवार को आई कोविड रिपोर्ट में एकमुश्त आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की भी जांच की जाएगी। डॉ. धामी ने बताया कि बढ़ते मामलों को देखते हुए कोविड जांच बड़ा दी गई हैं। वहीं, लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है साथ मास्क व सैनेटाइजर का वितरण भी किया जा रहा है। उधर, प्रशासन ने शेरवुड क्षेत्र में आवाजाही पर रोक लगा दी है। माइक्रो कंटेमेंट जोन बनाने की तैयारियां की जा रहीं है।

नये साल से कोरोना संक्रमण के मामले बने चिंता का सबब
हल्द्वानी। नये साल और क्रिसमस डे से पहले नैनीताल में कोरोना संक्रमण के बढ़े मामले अब चिंता का सबब बन गए हैं। नए साल के दौरान काफी संख्या में पर्यटकों की आवाजाही होगी। नैनीताल ही नहीं बल्कि पूरे जिले के पर्यटक स्थलों में भीड़ रहने की उम्मीद है। ऐसे में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग जहां अलर्ट पर हैं वहीं दूसरी ओर प्रशासन के लिए यह चिंता की बात बनती जा रही है।

 

संबंधित समाचार