मुरादाबाद : वादा पूरा करे प्रशासन, सिक्योरिटी गार्ड की पत्नी को नगर निगम में दिलाये नौकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को काफियाबाद प्रकरण में डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने गार्ड की विधवा पत्नी को नगर निगम में नौकरी दिलवाने व पिता को पेंशन दिलवाने की मांग की। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर मौर्य के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी कलेक्ट्रेट …

मुरादाबाद, अमृत विचार। अखिल भारतीय आंबेडकर युवक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को काफियाबाद प्रकरण में डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने गार्ड की विधवा पत्नी को नगर निगम में नौकरी दिलवाने व पिता को पेंशन दिलवाने की मांग की। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर मौर्य के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी कलेक्ट्रेट में कांड के विरोध में प्रदर्शन किया।

उनका कहना था कि चार अगस्त को चुनावी रंजिश में काफियाबाद निवासी सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुरेंद्र गार्ड थे व वारदात के वक्त ड्यूटी से घर लौट रहे थे। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को प्रदर्शन हुआ था। उसके काफी समय बाद भोजपुर पुलिस ने किराए के दो शूटरों को गिरफ्तार किया था।

पदाधिकारियों का कहना था कि पुलिस के इस खुलासे से परिजन संतुष्ट नहीं हैं। इसके अलावा सुरेंद्र की पत्नी सुखलेस देवी एमए हैं, उन्हें नगर निगम में संविदा पर नौकरी दी जाए। जीवनयापन के लिए एक कृषि पट्टा दिया जाए। पीड़ित पिता नेतराम को हर माह पांच हजार रुपये पेंशन दी जाए। सुरेंद्र के बच्चों की शिक्षा निशुल्क की जाए व दैनिक खर्चे हेतु हर तीन माह पर खाद्य सामग्री दी जाए। मौके पर विनोद कुमार, जयप्रकाश सिंह, शिवम, नेतराम, विकल सिंह रहे।

 

 

 

 

संबंधित समाचार