अल्मोड़ा: जागेश्वर में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में भड़की महिलाएं
अल्मोड़ा, अम़त विचार। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में अवैध रूप से बेची जा शराब के विरोध में स्थानीय महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद दूरदराज के गांवों की महिलाएं और युवक जागेश्वर में एकत्र हुए और शराब की अवैध बिक्री के विरोध में जागेश्वर में प्रशासन और सरकार …
अल्मोड़ा, अम़त विचार। विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में अवैध रूप से बेची जा शराब के विरोध में स्थानीय महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद दूरदराज के गांवों की महिलाएं और युवक जागेश्वर में एकत्र हुए और शराब की अवैध बिक्री के विरोध में जागेश्वर में प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो चक्काजाम करने से भी गुरेज नहीं करेंगी।
जागेश्वर धाम बाजार में अवैध शराब की बिक्री और उससे लगातार खराब हो रहे माहौल के बाद गुरुवार को क्षेत्रीय महिलाओं का सब्र जवाब दे गया। महिलाएं सुबह होते ही अलग अलग गांवों से जागेश्वर में एकत्र होना शुरू हो गई। जागेश्वर की ग्राम प्रधान प्रेमा देवी की अध्यक्षता में महिलाओं ने सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने कहा कि जागेश्वर में शराब के प्रतिबंधित होने के बाद भी कुछ लोग यहां शराब के कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं। दुकानों में धड़ल्ले से शराब बेची जा रही है। जिससे यहां का माहौल लगातार खराब होता जा रहा है।
महिलाओं का इधर उधर जाना दूभर हो गया है तो छोटे छोटे बच्चे भी नशे के लगातार आदी हो रहे हैं। लेकिन सब कुछ जानने के बाद भी प्रशासन शराब तस्करों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जागेश्वर धाम में शीघ्र शराब की ब्रिकी पर रोक नहीं लगाई गई तो वह सरकार का पुतला दहन कर प्रदर्शन, पुतला दहन और चक्काजाम की कार्रवाई से भी गुरेज नहीं करेंगी।
प्रदर्शन के दौरान आशा देवी, शांति देवी, दीपा देवी, मंजू देवी, लीला देवी, गंगा देवी, पार्वती देवी, गंगा देवी, जया देवी, प्रेमा देवी, सरस्वती देवी, गंगा देवी, सावित्री देवी, कमला देवी, जया देवी, महेश राम, रवि कुमार, विजय कुमार, अनिल कुमार, मोहन राम, सूरज आर्य, ललित कुमार, मयंक कुमार, गोकुल प्रसाद, अमित कुमार, राजा प्रसाद, हिमांशु प्रसाद, गोलू प्रसाद, नवीन कुमार, नितेश प्रसाद, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
