अमरोहा : अध्यापक ने की छात्रा से छेड़छाड़
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के एक इंटर कॉलेज में गुरु और शिष्या का रिश्ता कलंकित हो गया। अध्यापक द्वारा छात्रा को पुस्तकालय से किताब लाने के बहाने छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की गई। पीड़ित छात्रा ने आप बीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों द्वारा आरोपी अध्यापक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की मांग …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। नगर के एक इंटर कॉलेज में गुरु और शिष्या का रिश्ता कलंकित हो गया। अध्यापक द्वारा छात्रा को पुस्तकालय से किताब लाने के बहाने छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की गई। पीड़ित छात्रा ने आप बीती अपने परिजनों को बताई। परिजनों द्वारा आरोपी अध्यापक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की मांग की गई है।
बुधवार को नगर के एक इंटर कॉलेज में अध्यापक ने सातवें घंटे में छात्रा को पुस्तक लेने के लिए पुस्तकालय में भेज दिया और पीछे से खुद पहुंच गया। इस दौरान अध्यापक ने पुस्तकालय में छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकत की। छात्रा के शोर मचाने पर विद्यालय की और भी छात्राएं इकट्ठी हो गईं।
उसके बाद आरोपी अध्यापक छात्रा को मनाने में लग गया, लेकिन छात्रा ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती बता दी, जिससे परिजनों के होश उड़ गए। गुरुवार की प्रात: परिजन छात्रा को लेकर विद्यालय पहुंचे और प्रबंध समिति से वार्ता की। इसके बाद प्रबंध समिति ने आरोपी अध्यापक और छात्रा के परिजनों की गांव में पंचायत की।
पंचायत में बात न बनने पर छात्रा के परिजन कोतवाली पहुंचे और आरोपी अध्यापक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर छात्रा को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजा है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि पीड़ित छात्रा द्वारा तहरीर दी गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
