बाजपुर: बेटी पर शादी के लिए दबाव डालने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर बेटी से शादी करने का दबाव डालने तथा इसको लेकर मारपीट करने के साथ ही डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर सौंपी है। पुलिस चौकी दोराहा के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में कहा है कि 11 दिसंबर की सुबह …

बाजपुर, अमृत विचार। एक व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर बेटी से शादी करने का दबाव डालने तथा इसको लेकर मारपीट करने के साथ ही डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर सौंपी है।

पुलिस चौकी दोराहा के अंतर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर में कहा है कि 11 दिसंबर की सुबह गांव का ही एक युवक व उसकी मां घर पर आ धमके और उसकी बेटी को अकेला पाकर जबरन बाहर ले जाने लगे।

शोर-शराबा होने पर पहुंची उसकी पत्नी व भाभी ने बेटी को किसी तरह छुड़वाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं भविष्य से जबरन उसकी बेटी से शादी करने तथा परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपी युवक उसकी बेटी के साथ कॉलेज आते-जाते भी छेड़छाड़ करता है तथा उसे डरा-धमकाकर कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर भी करवा लिए और अब बेटी से कोर्ट मैरिज करने की बात कहता है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। अलबत्ता पुलिस ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

संबंधित समाचार